1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इन दो चीज़ों के कॉम्बिनेशन से सफ़ेद बालों को होगी छुट्टी, मिलेंगे घने काले बाल, बस जाने लें इस्तेमाल का सही तरीका

इन दो चीज़ों के कॉम्बिनेशन से सफ़ेद बालों को होगी छुट्टी, मिलेंगे घने काले बाल, बस जाने लें इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 12, 2024 04:52 pm IST,  Updated : Oct 12, 2024 04:52 pm IST

सफेद बालों की समस्या आजकल लोगों को बहुत परेशान कर रही है। ऐसे में अगर आप कुछ चीजों की मदद ले तो आसानी से अपने बालों को काला कर सकते हैं।

Benefits of henna and coffee for hair- India TV Hindi
Benefits of henna and coffee for hair Image Source : SOCIAL

आजकल लोगों को सफेद बालों की समस्या बहुत परेशान कर रही है। इसके पीछे बढ़ता प्रदूषण, डाइट से जुड़ी कमियां और लाइफस्टाइल का खराब होना जैसे कई कारण हैं।  इसके अलावा हेयर केयर से जुड़ी कमियां भी सफेद बालों की समस्या का कारण बनती है। ऐसे में खान-पान के अलावा अगर आप कुछ चीजों की मदद ले तो आसानी से अपने बालों को काला कर सकते हैं। जैसे कि कॉफी और हिना का इस्तेमाल जो कि बालों को काला करने में कारगर तरीके से मदद कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका और बालों के लिए इनके फायदे।

हिना और कॉफी से मिलेंगे काले बाल:

बालों को काला करने के लिए हिना और कॉफी का इस्तेमाल आपके बालों के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। सबसे पहले तो ये आपके बालों को काला करता है।  फिर ये आपके बालों के टैक्सचर को सही करता है और फिर आपके बालों को अंदर से मुलायम बनाता है। इसके अलावा बालों की कई समस्याओं में कमी लाता है जैसे कि डैंड्रफ को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये स्कैल्प इंफेक्शन को कम करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है। तो, अपने सफेद बालों में लगाएं हिना और कॉफी।

कैसे करें बालों में अप्लाई?

हिना और कॉफी को लगाने के लिए पहले को हिना यानी मेहंदी को नींबू के पानी में भिगोकर रख दें। आप चाहें तो आंवले के पानी में ये काम कर सकते हैं। इसके लिए आप लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रंग गहरा और काला आता है। अब आपको करना ये है कि कॉफी को मेहंदी के साथ मिलाएं और फिर इसे बालों में लगाएं। थोड़ी देर इसे सूखने दें और जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो पानी से बाल धो लें। तो, इस तरह आप बालों को काला करने के लिए हिना और कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं।  तो, अंत में बालों को काला करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल