1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मियों में स्किन को नेचुरल चमक देने के लिए आजमाएं ये ओवरनाइट देसी हैक्स

गर्मियों में स्किन को नेचुरल चमक देने के लिए आजमाएं ये ओवरनाइट देसी हैक्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 01, 2026 11:51 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 11:51 pm IST

ये देसी ये देसी ब्यूटी हैक्स त्वचा को पोषण देने, ठंडक पहुंचाने और उसकी चमक बढ़ाने में मददगार मानी जाती हैं। खास बात यह है कि ये उपाय हल्के होते हैं और रातभर में अपना असर दिखाते हैं।

गर्मियों में स्किन केयर- India TV Hindi
गर्मियों में स्किन केयर Image Source : MAGNIFIC

इस समय गर्मी अपनी चरम पर है। तेज धूप, उमस, पसीना और प्रदूषण की वजह से हमारी स्किन पर बहुत जल्दी बुरा प्रभाव पड़ता है। इस मौसम में चेहरा अक्सर बेजान, तैलीय और थका हुआ नजर आने लगता है। ऐसे में अगर आप बिना केमिकल्स का इस्तेमाल किए अपनी त्वचा को निखारना चाहते हैं, तो कुछ देसी उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे आसान ओवरनाइट देसी ब्यूटी हैक्स, जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों में भी अपनी त्वचा को स्वस्थ, मुलायम और दमकता हुआ बनाए रख सकते हैं।

इन देसी नुस्खों को आज़माएं:

  • केसर और एलोवेरा जेल: गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेटेड और चमकदार बनाए रखने के लिए केसर और एलोवेरा का मिश्रण बेहद फायदेमंद माना जाता है। एक बड़े चम्मच ताजे एलोवेरा जेल में 3-4 केसर के रेशे मिलाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सोने से पहले इसे चेहरे पर पतली परत में लगाएं। केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं, जबकि एलोवेरा त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है।

  • चंदन और गुलाब जल: चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाने और टैनिंग कम करने के लिए जाना जाता है। इसके लिए चौथाई चम्मच चंदन पाउडर में 2 बड़े चम्मच गुलाब जल मिलाएं। चेहरे को साफ करने के बाद कॉटन की मदद से इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा के एक्स्ट्रा तेल को नियंत्रित करने, रोमछिद्रों को टाइट करने और चेहरे को ताजगी देने में मदद कर सकता है।

  • कच्चे दूध का इस्तेमाल: कच्चा दूध एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने और उसे मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। एक बड़े चम्मच ठंडे कच्चे दूध को कॉटन की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह चेहरा धो लें। इससे त्वचा साफ और फ्रेश नजर आ सकती है।

  • खीरा और पुदीना सीरम: गर्मियों में त्वचा को ठंडक देने और सूजन कम करने के लिए खीरे और पुदीने का मिश्रण उपयोगी हो सकता है। खीरे का रस और पुदीने की पत्तियों का रस बराबर मात्रा में मिलाएं और कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं। खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है, जबकि पुदीना त्वचा को ठंडक पहुंचाकर पसीने और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल