1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. तेज धूप में भी नहीं डैमेज होंगे आपके बाल, UV किरणों से बचाने के लिए आज़माए ये असरदार उपाय

तेज धूप में भी नहीं डैमेज होंगे आपके बाल, UV किरणों से बचाने के लिए आज़माए ये असरदार उपाय

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 01, 2026 02:05 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 02:05 pm IST

How To Protect Hair From UV Damage: अगर धूप में पूरा दिन बिताने के बाद बाल उलझे हुए और बेजान लगते हैं, तो इसकी एक वजह UV किरणों का असर हो सकता है। यह उन प्राकृतिक तेलों को भी खत्म कर देती है, जो बालों को मुलायम और स्वस्थ बनाए रखते हैं।

तेज धूप में नहीं डैमेज होंगे बाल- India TV Hindi
तेज धूप में नहीं डैमेज होंगे बाल Image Source : UNSPLASH

धूप में बाहर निकलते समय लोग चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना याद रखते हैं। लेकिन बालों पर जल्दी किसा का ध्यान नहीं जाता है। बता दे, जैसे त्वचा धूप, गर्मी और प्रदूषण का सामना करती है ठीक वैसे ही बालों को भी इन समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। तेज़ UV किरणें बालों को रूखा और बेजान बना सकती हैं। अपने बालों को UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाना कोई मुश्किल काम नहीं है। कुछ आदतें अपनाकर आप गर्मी के दिनों में भी अपने बालों को नुकसान से बचा सकते हैं।

गर्मियों में ऐसे रखें अपने बालों की सेहत का ध्यान:

  • धूप में बालों को ढककर रखें: अपने बालों को UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने का सबसे आसान तरीका है, उन्हें ढककर रखना। स्कार्फ़, टोपी या कैप आपके बालों और तेज़ धूप के बीच एक आसान सुरक्षा कवच का काम करते हैं। इसे अपने बालों के लिए सनस्क्रीन की तरह समझें। जब धूप बहुत तेज़ हो, खासकर दोपहर के समय, तो बालों को ढककर रखने से आप उन्हें सीधे UV किरणों के संपर्क में आने से बचा सकते हैं।

  • धूप में निकलने से पहले बालों में तेल लगाएँ: बाहर निकलने से पहले अपने बालों में हल्का बस कुछ बूंदें तेल की लें और लगाएं। नारियल का तेल, बादाम का तेल  बेहतरीन विकल्प हैं। ये तेल बालों के रूखेपन को कम करने में मदद करते हैं। 

  • हीट स्टाइलिंग से बचें: गर्म दिनों में बाल पहले से ही सूरज की गर्मी झेल रहे होते हैं। ऐसे में आप स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल न के बराबर करें। हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन का बार-बार इस्तेमाल करने से बालों कमज़ोर हो सकते हैं। जब इसके साथ UV किरणों का असर भी जुड़ जाता है, तो इससे बाल रूखे हो सकते हैं, दोमुंहे हो सकते हैं और टूट भी सकते हैं। 

  • बाल धोएं: इस मौसम में स्कैल्प पर पसीना, धूल और प्रदूषण बहुत तेजी से जमा होता है। इस वजह से धूप में जाने पर स्कैल्प में जलन हो सकती है और बाल बेजान दिख सकते हैं। इसलिए इस मौसम में बाल ज़रा भी गंदे या ओइली हों तब उन्हें अच्छी तरह से वॉश कर लें। हालांकि, आपको हर दिन अपने बाल धोने की ज़रूरत नहीं है आप हफ्ते में दो से तीन दिन हेयर को वॉश करें। 

  • हेल्दी डाइट करें फॉलो: आपकी डाइट कैसी है इससे बालों की सेहत पर भी फर्क पड़ता है। एक संतुलित आहार, जिसमें विटामिन, खनिज और प्रोटीन शामिल हों, बालों के रेशों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थ कोलेजन बनाने में मदद करते हैं। कोलेजन बालों की बनावट को बनाए रखने में सहायक होता है। मेवे और बीज हेल्दी फैट्स देते हैं, जो स्कैल्प की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल