1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मुल्तानी मिट्टी में ये एक चीज़ मिलाकर करें इस्तेमाल स्किन को मिलेगी बर्फ सी ठंडक, सनबर्न भी होगा दूर

मुल्तानी मिट्टी में ये एक चीज़ मिलाकर करें इस्तेमाल स्किन को मिलेगी बर्फ सी ठंडक, सनबर्न भी होगा दूर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 01, 2024 09:09 pm IST,  Updated : May 01, 2024 09:11 pm IST

गर्मी के मौसम में लोगों का स्किन हीट रैश और सनबर्न का बहुत ज़्यादा शिकार होता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो मुल्तानी मिटटी का ये पैक ज़रूर लगाएं।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे- India TV Hindi
मुल्तानी मिट्टी के फायदे Image Source : SOCIAL

इस समय देश में गर्मी अपने चरम पर है। उमस और लू इतनी ज़्यादा है कि लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। लेकिन काम करने के लिए तो लोगों को बाहर निकला ही पड़ेगा। ऑफिस आने जाने वाले लोग अपना मुंह ढककर और आंखों पर चश्मा चढ़ाकर बाहर निकल रहे हैं बावजूद इसके लोगों को हीट रैश और सनबर्न की समस्या हो जा रही है। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो हम आपके लिए लाए हैं एक बेहद असरदार नुस्खा। इस नुस्खें को आज़माने से सिर्फ आपको सनबर्न से छुटकारा ही नहीं मिलेगा बल्कि आपकी स्किन को ठंडक भी मिलेगी। चलिए जानते हैं क्या है वो नुस्खा?

मुल्तानी मिटटी और एलोवेरा का जोड़ है असरदार:

अपने स्किन को हीट रैश और सनबर्न से बचाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। ये आपकी स्किन पर नमी बनाए रखते हैं, जिनसे चेहरे की स्किन मुलायम बनती है हुए हीट रैश से छुटकारा मिलता है। मुल्तानी मिटटी का इस्तेमाल उन लोगों को ज़रूर करना चाहिए जिनकी स्किन ड्राई है।ये स्किन स्किन को नारिश कर अंदर तक मॉइश्चराइज करती है। इसका इस्तेमाल स्किन पर करने से एक्सट्रा ऑयल कंट्रोल होता है। वहीं, एलोवेरा के कूलिंग इफेक्ट आपकी स्किन को ठंडक प्रदान करते हैं।एलोवेरा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण आपकी त्वचा को झाई और झुर्रियों से भी बचाती हैं

पेस पैक के लिए सामग्री

2 चम्मच मुल्तानी मिटटी, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, पानी

कैसे करें मुल्तानी मिटटी और एलोवेरा का इस्तेमाल?

मुल्तानी मिटटी और एलोवेरा का इस्तेमाल करने के लिए आप इनका फेस पैक बनाएं। सबसे पहले 2 चम्मच मुल्तानी मिटटी को रात में भिगोकर रख दें।सुबह ये मिटटी पूरी तरह से घुल गई होगी। इसके बाद इसमें आप 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालें। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से मिलाएं। आपका फेस पैक तैयार है।इसे अपनी स्किन पर लगाएं। 20 मिनट बाद स्किन को सादे पानी से धोएं। इस पैक को आप हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। इसे लगाने से आपकी स्किन को तुरंत ठंडक मिलेगी साथ ही स्किन के दाग धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल