अगर आपकी स्किन डल हो गई है या कॉम्प्लेक्शन अनइवन हो गया है तो अपनी स्किन पर सात दिनों तक चावल का पानी लगाएं और देखें कितना बदलाव दिखाई देता है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करते हुए बता रहे हैं कि सिर्फ सात दिनों तक अगर आप राइस वॉटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कौन से फायदे मिल सकते हैं?
चावल का पानी स्किन के लिए क्यों है फायदेमंद?
चावल के पानी के अंदर तीन ऐसे कम्पाउंड पाए जाते हैं जो आपकी स्किन से डार्कनेस और स्पॉट्स की समस्या को दूर करने में बेहद कारगर माने जाते हैं। पहला कम्पाउंड है कोजिक एसिड जो आपकी स्किन को साफ करता है और डार्क स्पॉट्स की समस्या को दूर करता है। दुसरा होता है फेरुलिक एसिड एक पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट्स है जो यूवी किरणों और फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से स्किन को बचाता है। और तीसरा है वो है इनोसिटोल स्किन को अंदर से सॉफ्ट बनाता है
चावल का पानी स्किन की किन परेशानियों में है कारगर?
-
डार्क स्किन के लिए: राइस वॉटर टोनर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनकी स्किन बहुत ज़्यादा डार्क और अनइवेन है। ऐसे में आप घर पर ही राइस टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आधा कप चावल में दो गिलास पानी डालें और इस पानी को एक से दो घंटे के लिए भिगोकर रखें। बाद में इस पानी को टोनर बॉटल इ डालकर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पानी एक हफ्ते में तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
डेड स्किन के लिए: अगर आपकी स्किन पर डेड स्किन की लेयर जमी है, चेहरे पर पिगमेनेशन है या स्किन का कोई एरिया बहुत ज़्यादा डार्क है तो आप चावल के आटे में हनी और नींबू का रस मिलाएं और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। यह पेस्ट स्किन से के डेड स्किन को निकालता है। साथ ही दाग धब्बों को हल्का करता है। आप इसे हफ्ते में दो या तीन दिन लगा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।