1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. स्किनकेयर रूटीन में किस प्रोडक्ट का क्या है काम? डॉक्टर ने बताया कब और कैसे करें इस्तेमाल

स्किनकेयर रूटीन में किस प्रोडक्ट का क्या है काम? डॉक्टर ने बताया कब और कैसे करें इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 08, 2026 07:18 pm IST,  Updated : Sep 08, 2026 07:18 pm IST

अगर आप भी अपने स्किन की देखभाल के लिए कई स्किन केयर प्रोडक्ट आज़माते हैं तो ऐसे में एक्सपर्ट बता रहे हैं कि इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है

स्किनकेयर रूटीन - India TV Hindi
स्किनकेयर रूटीन Image Source : MAGNIFIC

आजकल ज़्यादातर लोग हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए कई तरह स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, स्किन को बेहतरीन रिजल्ट मिले इसलिए सही प्रोडक्ट को सही समय और सही क्रम में लगाना भी उतना ही जरूरी है। नार्मल स्किन केयर रूटीन में तो फिर भी लोग कम गलतियां करते हैं लेकिन सैलिसिलिक एसिड कब लगान है या ग्लाइकोलिक एसिड का इस्तेमाल कब करना है? इसके बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है। दरअसल, हर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का अपना अलग अलग काम होता है। ऐसे में गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर स्किन को फायदा की बजाय नुकसान हो सकता है। सरीन वेलनेस के फाउंडर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर सरीन ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि स्किनकेयर रूटीन में किस प्रोडक्ट का क्या काम है और इन्हें कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।

स्किनकेयर रूटीन में किस प्रोडक्ट का क्या है काम?

  • सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid): सैलिसिलिक एसिड क्रीम का इस्तेमाल उन लोगों को करना चाहिए जिन लोगों के चेहरे पर पोर्स और ब्लैकहेड्स ज़्यादा हैं। यह पोर्स की गहराई में जाकर सीबम, गंदगी और डेड सेल्स को बाहर निकालता है, जिससे ब्लैकहेड्स और खुले पोर्स की समस्या ठीक होती है। इसका इस्तेमाल रात के समय हफ्ते में दो से तीन बार करना चाहिए।

  • हयालूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid): हयालूरोनिक एसिड का इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेटेड करने और ग्लो के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर नेचुरल चमक और ग्लो आता है। आप इसका इस्तेमाल रोजाना सुबह और शाम के समय कर सकते हैं।

  • पेप्टाइड्स (peptides): पेप्टाइड्स क्रीम का इस्तेमाल स्किन की लचीलेपन और फर्मनेस को बढ़ाने के लिए की जाती है। यह स्किन सेल्स को कोलेजन और इलास्टिन बनाने का संकेत देते हैं। आप इसका इस्तेमाल रोजाना सुबह और शाम दोनों समय कर सकते हैं।

  • ग्लाइकोलिक एसिड (Glycolic Acid):  ग्लाइकोलिक एसिड का इस्तेमाल स्किन की अनइवेन टोन में सुधार लाने के लिए किया जाता है। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर, रंगत में सुधार करता है। आप इसका इस्तेमाल रोजाना रात को सोने से पहले करें।

  • रेटिनॉल (Retinol): रेटिनॉल का इस्तेमाल स्किन से झुर्रियां, रिंकल्स और टेक्स्चर को कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है। यह विटामिन ए का एक रूप है जो त्वचा की कोशिकाओं को तेजी से बदलने और कोलेजन बनाने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल