1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पपीते में पाई जाने वाली ये 1 चीज कम कर सकती है चेहरे की झुर्रियां, जानें त्वचा के लिए इस्तेमाल का सही तरीका

पपीते में पाई जाने वाली ये 1 चीज कम कर सकती है चेहरे की झुर्रियां, जानें त्वचा के लिए इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 11, 2023 08:14 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 08:25 pm IST

चेहरे के लिए पपीता के फायदे: पपीते में पपैन और काइमोपैन एंजाइम होता है जो कि आपकी स्किन के लिए कई प्रकार से फायदे हैं। कैसे, जानते हैं।

 papain enzyme benefits- India TV Hindi
papain enzyme benefits Image Source : FREEPIK

पपीता स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद चीज है। ये न सिर्फ ड्राई स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है बल्कि, सेलुलर क्षति से बचाने में भी मदद करता है। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट प्रतिक्रियाशील हाइड्रॉक्सिल (OH-) मुक्त कणों के साथ-साथ सुपर-ऑक्साइड स्किन को प्रभावी ढंग से साफ करता है। पपैन में विटामिन ई और सी भी होता है जो कि चेहरे को अंदर से एक्सफोलीएट करते हैं और स्किन के अंदर निखार बढ़ाते हैं। लेकिन, जब बात झुर्रियों की आती है तो इसमें मिलने वाली एक चीज इस समस्या को कम करने में मदद कर सकती है। कैसे, जानते हैं। 

पपीते में पाई जाने वाली ये 1 चीज कम कर सकती है चेहरे की झुर्रियां-Papain enzyme benefits for wrinkles

पपीते में पपैन और काइमोपैन एंजाइम सूजन को कम कर सकते हैं। प्रोटीन में घुलने वाला पपैन कई एक्सफोलीएटिंग उत्पादों में पाया जा सकता है। ये उत्पाद मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं जो छिद्रों को बंद कर सकते हैं। पपैन क्षतिग्रस्त केराटिन को भी हटा सकते हैं जो त्वचा पर जमा हो जाते हैं और झुर्रियों का कारण बनते हैं। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। जानते हैं विस्तार से।

papaya benefits for skin
Image Source : FREEPIKpapaya benefits for skin

काले बालों के लिए रोज नाभि में लगाएं ये 2 तेल, दादी-नानी के जमाने से कारगर है सफेद बालों का ये नुस्खा

चेहरे के लिए पपीता के फायदे-Papaya benefits for skin

चेहरे के लिए पपीता के कई फायदे हैं। दरअसल, पपीता स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है और इनकी बनावट को सही करता है। इसके अलावा ये पिगमेंटेशन को कम करने में भी मददगार है। दरअसल, ये अंदर से सेल्स को हाइड्रेट करता है और फिर स्किन की रौनक बढ़ाने का काम करता है। इससे स्किन में एक नई निखार आती है। इससे एक्ने, ड्रार्क स्पाट्स और पिग्मेंटेशन की समस्या नहीं होती। 

हाई बीपी में फायदेमंद है इस सब्जी का जूस, लचीली धमनियों के साथ नहीं पड़ेगा दिल पर कोई प्रेशर

चेहरे के लिए पपीता का इस्तेमाल कैसे करें-How to use papaya for skin

चेहरे के लिए पपीता का इस्तेमाल कई प्रकार से फायदेमंद है। आपको करना ये है कि थोड़ा सा पपीते लें और इसे पीस लें। फिर इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। आप चाहें तो इसमें एलोवेरा भी मिला सकते हैं। अब इन दोनों को मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं। ये आपको ये खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करेगा। साथ ही झाइयों और झुर्रियों में भी कमी लाएगा। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल