1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. हाई बीपी में फायदेमंद है इस सब्जी का जूस, लचीली धमनियों के साथ नहीं पड़ेगा दिल पर कोई प्रेशर

हाई बीपी में फायदेमंद है इस सब्जी का जूस, लचीली धमनियों के साथ नहीं पड़ेगा दिल पर कोई प्रेशर

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 11, 2023 05:29 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 05:29 pm IST

हाई बीपी में कौन सा जूस पिएं, ये सवाल अक्सर लोग करते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे जूस के बारे में बताएंगे जो कि आर्टरी यानी आपकी धमनियों को लचीला करके दिल की बीमारियों से बचा सकता है।

cucumber juice for high bp- India TV Hindi
cucumber juice for high bp Image Source : FREEPIK

हाई बीपी की समस्या, दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है। दरअसल, स्ट्रेस और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन धमनियों को नुकसान पहुंचा कर हाई बीपी का कारण बन सकता है। ऐसे में कुछ फूड्स का सेवन आपके लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। इस दौरान खास कर कि आपको उस चीज का सेवन करना है जो कि आपकी धमनियों को डिटॉक्स करे और इसे लचीला बनाने में मदद करे। ताकि, दिल को ब्लड सर्कुलेट करने में कोई दिक्कत न आए और हाई बीपी के शिकार न हो। तो, ऐसी स्थिति में खीरे का जूस पीना ( cucumber juice for high blood pressure in hindi) आपके लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। कैसे, जानते हैं। 

हाई बीपी में पिएं खीरे का जूस-Does cucumber juice reduce blood pressure in hindi

हाई बीपी में खीरे का जूस पीना आपके लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसकी सबसे खास बात ये है कि खीरे में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि धमनियों (arteries) को चौड़ा करने में मददगार है। इससे ब्लड सर्कुलेशन आसान होता है और हाई बीपी की समस्या कंट्रोल में रहती है। इसके अलावा भी हाई बीपी में खीरे का जूस पीने के कई फायदे हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।

high_bp
Image Source : FREEPIKhigh_bp

यूरिक एसिड में भूल कर भी न करें इस मीठी चीज का सेवन, चीनी से भी ज्यादा कर सकती है नुकसान

हाई बीपी में खीरे का जूस पीने के फायदे-Cucumber juice benefits in high bp

1. मैग्नीशियम से भरपूर है खीरे का जूस

खीरे के जूस में मैग्नीशियम अच्छी मात्रा होती है। मैग्नीशियम आपके ब्लड वेसेल्स को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन सही करता है। इस तरह से हाई बीपी की समस्या को कम करने में मददगार है। 

2.  शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मददगार खीरे का जूस

खीरे का जूस पीने से आप अपने शरीर को आसानी से डिटॉक्सीफाई कर पाएंगे। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को नियमित रूप से बाहर निकालता है और मल त्याग में सुधार करता है, जिससे हाई बीपी की समस्या से बचाव होता है।

हेयर को झड़ने और टूटने से बचाता है एलोवेरा, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल, सरसराकर बढ़ेंगे बाल

3. कोलेस्ट्रॉल कम करता है खीरे का जूस

खीरे का जूस, लिपिड प्रोफाइल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार है। तो, इसलिए एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नियमित रूप से खीरे का रस लेने की सलाह दी जाती है।

हाई बीपी में खीरे का जूस पीने का सही समय

हाई बीपी में खीरे के जूस का अकेले सेवन करना ही फायदेमंद है। ऐसे में सुबह खाली पेट इस जूस को पिएं और अपने शरीर को डिटॉक्स करें और हाई बीपी की समस्या से बचे रहने की कोशिश करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल