Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अदा शर्मा का यह प्रिंसेस लुक हुआ वायरल, लेकिन इस कारण लोगों ने कर दिया ट्रोल

अदा शर्मा का यह प्रिंसेस लुक हुआ वायरल, लेकिन इस कारण लोगों ने कर दिया ट्रोल

Written by: Shivani Singh @lastshivani Published : Jul 12, 2019 10:37 pm IST, Updated : Jul 12, 2019 10:37 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) अपनी अदाओं के लिए पहचान रखती हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली अदा शर्मा (Adah Sharma)  ने कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी।

adah sharma- India TV Hindi
adah sharma

Adah Sharma Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) अपनी अदाओं के लिए पहचान रखती हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब धमाल भी मचाते हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली अदा शर्मा (Adah Sharma)  ने कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। इन खूबसूरत लुक में उनकी हेयरस्टाइल से पूरा लुक बेकार कर दिया। जिसके कारण वह काफी ट्रोल हो रही हैं।

अदा शर्मा के लुक की बात करें तो उन्होंन व्हाइच कलर का लहंगा पहना था। जिसके साथ डीप नेक एब्राइड्री किया हुआ ब्लाउज पहना था। इसके साथ ही लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ छोटी सी बिंदी लगाई ती। जो कि उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही थी।

वहीं अदा के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को 2 पार्ट में बांट कर 2 जगह से रिबन बांधी हुई थी। जो कि उनके लुक को बेकार कर दिया।

adah sharma
adah sharma

इस हेयरस्टाइल के कारण वह काफी ट्रोल हो गई। कई यूजर्स ने उन्हें Anabella तक कह डाला। एक यूजर ने कहा फनी लुक।

वहीं कई यूजर्स को उनका लुक काफी पसंद आया। उन्हें प्रिंसेस, डॉल, खुबसूरत जैसे कई नामों से बुला रहे है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा शर्मा 'कमांडो 3' में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें-

'जजमेंटल है क्या' के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत स्टाइलिश बॉस लुक में आईं नज़र, देखें शानदार तस्वीरें

'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन के दौरान परिणीति चोपड़ा इस लुक के कारण हो गई ट्रोल, यूजर्स ने कहा- पैंट पहनना भूल गई

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement