1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गूगल के डूडल में आज कामिनी रॉय, जानें- इनका जीवन परिचय

गूगल के डूडल में आज कामिनी रॉय, जानें- इनका जीवन परिचय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2019 11:20 am IST,  Updated : Oct 12, 2019 11:51 am IST

आज गूगल ने बंगाली कवयित्री एक्टिविस्ट और शिक्षाविद् कामिनी रॉय का डूडल बनाया है। आज कामिनी रॉय की 155वीं जयंती है। 

कामिनी रॉय- India TV Hindi
कामिनी रॉय

आज गूगल ने बंगाली कवयित्री एक्टिविस्ट और शिक्षाविद् कामिनी रॉय का डूडल बनाया है। आज कामिनी रॉय की 155वीं जयंती है। कामिनी रॉय भारत की पहली महिला थी जिन्होंने महिला अधिकारों को लेकर खुलकर बात की। साथ ही यह पहली महिला थी जिसने ब्रिटिश इंडिया में ग्रैजुएशन ऑनर्स किया था। अमीर परिवार में जन्मीं रॉय के भाई कोलकाता के मेयर थे और उनकी बहन नेपाल के शाही परिवार की नामचीन फिजिशियन थीं।

कामिनी ने महिलाओं के अधिकारों और उनकी पढ़ाई को लेकर कई कविताएं भी लिखी। सामाजिक कल्याण में भी उन्होंने काफी सहयोग दिया। कामिनी रॉय बहुमुखी प्रतिभा की महिला थी। उन्हें बचपन से ही गणित में काफी रुचि थी, लेकिन आगे की बढ़ाई उन्होंने संस्कृत में की। कोलकाता स्थित बेथुन कॉलेज से बीए ऑनर्स किया और फिर वहीं टीचिंग करने लगी थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल