1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लॉकडाउन 3: 4 मई से खुल जायेंगी शराब की दुकानें, लेकिन रखिएगा इन बातों का ख़याल

लॉकडाउन 3: 4 मई से खुल जायेंगी शराब की दुकानें, लेकिन रखिएगा इन बातों का ख़याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2020 09:24 pm IST,  Updated : May 01, 2020 09:24 pm IST

 दो हफ़्ते तक बढ़े इस लॉकडाउन में कई राहत भी मिल रही हैं। इसमें एक राहत ये है कि शराब की दुकानें खुल जायेंगी। 

लॉकडाउन 3: 4 मई से खुल...- India TV Hindi
लॉकडाउन 3: 4 मई से खुल जायेंगी शराब की दुकानें, लेकिन रखिएगा इन बातों का ख़याल  Image Source :

लॉकडाउन पर बड़ा फ़ैसला आ गया है, 4 मई से लॉकडाउन 3 शुरू होने जा रहा है जो कि 17 मई तक चलेगा। दो हफ़्ते तक बढ़े इस लॉकडाउन में कई राहत भी मिल रही हैं। इसमें एक राहत ये है कि शराब की दुकानें खुल जायेंगी। बहुत सारे ऐसे लोग थे जो इस चीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे कि शराब की दुकानें कब खुलेंगी। अगर आप भी उनमें से हैं तो इन बातों का ख़याल रखिएगा।

सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन ज़रूर करें

शराब  लेने जायें तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना मत भूलिएगा। ये बेहद ज़रूरी है, वरना आप लेने गए शराब और घर बीमारी लेकर आ गए।

मात्रा का ध्यान रखिएगा

शराब की दुकान खुल गयी इसका मतलब ये नहीं कि अब आपको आज़ादी मिल गयी कितना भी पीने की। क्यूँकि बहुत दिन से आपने ऐल्कहॉल का सेवन नहीं किया है ऐसे में अचानक बहुत सारा सेवन आपको बीमार कर सकता है।

मत करिएगा स्टोर

लिकर शॉप्स खुल गयी हैं और आप दुकान तक पहुँच गए हैं तो संचय मत  कीजिएगा, जितना ज़रूरी हो उतना ही ख़रीदकर घर लाएँ।

सबसे ज़रूरी बात ये है कि शराब का सेवन करना नुक़सानदायक होता है, ये बात ज़रूर सोचिए, और जितना कम हो सके उतना कम इसका सेवन करें या ना करें।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल