1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. राखी सावंत ने शादी के बाद शेयर की पति के बिना ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

राखी सावंत ने शादी के बाद शेयर की पति के बिना ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 06, 2019 01:25 pm IST,  Updated : Aug 06, 2019 02:12 pm IST

तस्वीरों में राखी सावंत इंडियन ब्राइडल लुक में नजर आ रही है। जिसमें वो रेड-गोल्डन और पिंक कलर का लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं।

Rakhi sawant- India TV Hindi
Rakhi sawant

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसी बीच राखी ने ब्राइडल लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि अभी तक ये बात सामने नहीं आईं थीं कि आखिर उन्होंने शादी किससे की। अब ये बात सामने आईं कि उन्होंने NRI रितेश से शादी की है। लेकिन अभी तक राखी ने पति के साथ की एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है। जिसके कारण फैंस उनसे पति की तस्वीर शेयर करने को लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शादी को आप सीक्रेट रख रहे हो या ये भी फेक है।

 

तस्वीरों में राखी इंडियन ब्राइडल लुक में नजर आ रही है। जिसमें वो रेड-गोल्डन और पिंक कलर का लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं।   

इस लुक के साथ उन्होंने हैवी ज्लैवरी के साथ ही लाल चूड़ियां और मांगबेदी के साथ मंगलसूत्र पहना हुआ है।

टीवी की बहू एरिका फर्नांडिस ने कराया मोनोकिनी में फोटोशूट, तस्वीरें हुई सोशल मीडिया में वायरल

राखी ने अपनी शादी को कंफर्म करते हुए बताया था कि उन्होंने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की है। राखी के पति का नाम रितेश है और वो यूके में रहते हैं। राखी का यूके वीजा प्रोसेस में हैं, जल्द ही एक्ट्रेस पति के पास भी जाएंगी।

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने कराया 'मन्नत' में फोटोशूट, देखें घर के अंदर की खूबसूरत फोटो

राखी ने बताया कि उन्होंने 20 जुलाई को शादी की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पति का नाम रितेश है। वो डोनाल्ड ट्रंप की एक कंपनी में काम करते है।

पति को मीडिया के सामने आने को लेकर राखी ने कहा कि मेरे पति को मीडिया बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जिसके कारण वह किसी के सामने नहीं आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल