1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ऐसा पर्स जिसे देखते ही डर जाएंगे आप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो

ऐसा पर्स जिसे देखते ही डर जाएंगे आप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 14, 2019 09:13 am IST,  Updated : Jun 14, 2019 10:04 am IST

: फैशन के इस दौर में कब क्या अजीबो-गरीब ट्रेंड में आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही एक पर्स को लेकर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर शायद आप हैरान रह जाएं।

Mouth purse- India TV Hindi
Mouth purse

नई दिल्ली: फैशन के इस दौर में कब क्या अजीबो-गरीब ट्रेंड में आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही एक पर्स को लेकर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर शायद आप हैरान रह जाएं। इंसान के मुंह की तरह लगने वाला अपने आप में अनोखा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह पर्स बिल्कुल मनुष्य के मुंह के आकार का है और इसे खोलने के लिए इसके होठों को खोलना होगा, जिसके अंदर दांतों के बीच में आप सिक्के रख सकते हैं। एक बार जब सिक्के अंदर रख दिए जाते हैं तो फिर से पर्स के होठों को बंद कर दिया जाता है। यहां तक कि इस पर्स के होठों, दांतों, जबड़ों देखने में किसी के असली मुंह की तरह ही लगेंगे।

ईस्ट कोस्ट रेडियो के अनुसार डीजे को इस वीडियो को बनाने में 2 महीने लगे। हालांकि यह पर्स बनाया गया है और यह बेचने के लिए है, इसके बारे में भी कहना मुश्किल है।

इस पर्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा कमेंट्स एक ही शब्द में आ रहे है। वो है 'Uncomfortable'। हर किसी को यह पर्स थोड़ा डरावना नजर आ रहा है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल