1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बस 20 मिनट का मेडिटेशन बचा सकता है आपको हजारों समस्याओं से, जानें सही तरीका और फायदे

बस 20 मिनट का मेडिटेशन बचा सकता है आपको हजारों समस्याओं से, जानें सही तरीका और फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 14, 2023 07:34 am IST,  Updated : Mar 14, 2023 07:37 am IST

20 minute meditation benefits: आपके पास समय की कमी है तो भी आपको 20 मिनट मेडिटेशन करने के लिए निकालना चाहिए। क्यों, जानते हैं।

20 minute meditation benefits- India TV Hindi
20 minute meditation benefits Image Source : FREEPIK

20 minute meditation benefits:  मानसिक स्ट्रेस न सिर्फ आपको मन से परेशान करता है बल्कि, ये शारीरिक रूप से भी आपको परेशान करता है। जी हां, स्ट्रेस की वजह से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है, आपके शरीर में एसिडिटी बढ़ सकती है, मोटापा बढ़ सकता है और डायबिटीज व हाई बीपी की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे तमाम समस्याओं में मेडिटेशन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस, 20 मिनट का मेडिटेशन आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

रोजाना बस 20 मिनट मेडिटेशन करने के फायदे-20 minute Meditation benefits in hindi

1. मानसिक शांति के लिए जरूरी

रोजाना बस 20 मिनट मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से शांत करती है। इसकी वजह से आपको अपने एनर्जी को एक सही दिशा देने में मदद मिलती है। ये आपके न्यूरल और ब्रेन गतिविधियों को सही रखने में मदद करता है। इससे आपको मानसिक शांति मिलती है और आप बेहतर महसूस करते हैं। साथ ही ये आपको दिनभर गुस्सा और एंग्जायटी से भी बचाव में मदद करता है। 

सुबह खाली पेट खाएं ये 1 फल, हाई बीपी और एंग्जायटी जैसी समस्याओं से होगा बचाव

2. सांस से जुड़ी समस्याओं में कमी 

सांस से जुड़ी समस्याओं में 20 मिनट का मेडिटेशन काफी कारगर तरीके से काम करता है। जी हां, ये फेफड़ों के काम काज को तेज करने में मदद करता है। साथ ही जिन लोगों को ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी समस्याए हैं, उनके लिए भी 20 का मेडिटेशन करना फेफड़ों को मजबूत करने वाला हो सकता है।

meditation benefits
Image Source : FREEPIKmeditation benefits

एंग्जायटी कंट्रोल करने के लिए लगातार 1 हफ्ते करें ये काम, अपने आप महसूस करेंगे आराम

3. ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव

ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी समस्याओं में 20 मिनट मेडिटेशन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। ये न सिर्फ आपके पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है बल्कि, ये पेट में सूजन और डाइजेस्टिव एंजाइम को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या को भी करने वाला है। तो, इन तमाम फायदे के लिए बस 20 मिनट का समय निकालें और मेडिटेशन करें।

तो, सुबह या शाम को 20 मिनट का समय निकालें और किसी शांत जगह पर मेडिटेशन करें। इसके लिए ध्यान की मुद्रा धारण करें और आस-पास एक शांत माहौल का चुनाव करें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल