1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वजन घटाने के 3 सबसे असरदार तरीके, छंटने लगेगी सालों से जमा चर्बी, मोटापा हो जाएगा कम

वजन घटाने के 3 सबसे असरदार तरीके, छंटने लगेगी सालों से जमा चर्बी, मोटापा हो जाएगा कम

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 20, 2025 07:35 am IST,  Updated : Jun 20, 2025 07:51 am IST

Weight Loss 3 Rules: वजन घटाने के कुछ सिंपल रूल हैं जिन्हें अपनाकर आप मोटापा कम कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 3 असरदार तरीके बता रहे हैं जिससे पेट की चर्बी से छुटकारा पाना आसान हो जाएगा। जानिए फिटनेस हैक्स जो वजन घटाने में करते हैं मदद।

पेट कम करने का तरीका- India TV Hindi
पेट कम करने का तरीका Image Source : AI IMAGE

वजन घटाने के दौरान हर कोई चाहता है कि पूरे शरीर से समान रूप से मोटापा कम हो। शरीर के सभी अंगों से चर्बी पिछलने लगती है लेकिन पेट पर जमा जिद्दी फैट को हटाना चुनौतीपूर्ण लग सकता है। क्योंकि पेट पर जमा फैट कम होने में सबसे ज्यादा समय लेता है। खास तौर से जब हॉरमोनल असंतुलन की वजह से आपका वजन बढ़ा हो तो उसे कम करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

कई बार तो ऐसा लगता है कि एक समय के बाद वजन कम होना रुक गया है, लेकिन असली समस्या कहीं और है। हार्मोनल समस्याओं के कारण होने वाली मिडसेक्शन की चर्बी को जड़ से खत्म करने की जरूरत है, वो भी हार्मोनल संतुलन को बनाए रखकर। वजन बढ़ने की वजह पहचाने बिना क्रंचेज या कार्डियो भी बहुत फर्क नहीं डालते हैं। इंस्टाग्राम पर महिलाओं के लिए वजन घटाने की कोच और कंटेंट क्रिएटर अकन्नी सलाको, जो अक्सर वजन घटाने वाले वीडियो शेयर करती है उन्होंने एक वीडियो में बेली फैट घटाने के 3 असरदार तरीके बताए हैं। जानिए कैसे पेट के फैट को कम कर सकते हैं।

वजन घटाने के 3 असरदार तरीके

नाश्ते में प्रोटीन- मोटापा कम करना है तो डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करें। जब आप नाश्ते में प्रोटीन वाली चीजें खाते हैं तो ये गेम-चेंजर बन जाता है। ब्रेकफास्ट में कम से कम 30 ग्राम प्रोटीन जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अंडा, ग्रीक योगर्ट और हाई क्वालिटी वाले प्रोटीन शेक पी सकते हैं। इससे आपको ब्लड शुगर स्पाइक को कम करने, कोर्टिसोल स्पाइक्स को रोकने और दिन के लिए टोन सेट करने में मदद मिलेगी।

मैग्नीशियम जरूर लें- मैग्नीशियम की कमी कई तरह से दिखाई दे सकती है, यहां तक कि जिद्दी वजन का रूप भी हो सकता है। मैग्नीशियम एक ऐसा मिनरल है जो हार्मोनल संतुलन में सुधार और तनाव को कम करके वजन घटाने में मदद करता है। मैग्नीशियम आपके एड्रेनल स्वास्थ्य को सपोर्ट करता है और कोर्टिसोल लेवल को कम करता है। इससे नींद में सुधार आता है और ये सारी चीजें हार्मोंस को बैलेंस करने और वजन घटाने के लिए जरूरी हैं। मैग्नीशियम के लिए गहरे रंग की हरी पत्तेदार सब्जिया, बादाम, कद्दू के बीज या मैग्नीशियम सप्लीमेंट ले सकते हैं। 

खाने के बाद वॉक करें- मोटापा घटाने का सिंपल सूत्र है कि खाने के बाद आपको कुछ देर वॉक जरूर करनी है। भले ही ये बात आपको इतनी असरदार न लगे, लेकिन खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक स्वास्थ्य को कई बड़े फायदे पहुंचा सकती है। इससे पाचन बेहतर बनता है, ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और सूजन कम होती है। पेट पर जमा चर्बी भी कम होती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल