1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जंग खा रहे बाथरूम के नल और हैंडल साफ करने का आसान तरीका, अपना लें ये ट्रिक्स

जंग खा रहे बाथरूम के नल और हैंडल साफ करने का आसान तरीका, अपना लें ये ट्रिक्स

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 03, 2024 03:24 pm IST,  Updated : Jun 03, 2024 03:24 pm IST

Water Tap Cleaning Tips: कई बार बाथरूम तो चमक रहा होता है लेकिन बाथरूम के नल और हैंडल्स गंदे हो जाते हैं। कुछ लोगों के बाथरूम में को नल जंग खा रहे होते हैं। इन्हें साफ करना आसान नहीं होता है। आप इन टिप्स को फॉलो कर बाथरूम के नल को नए जैसा चमका सकते हैं।

Tap Cleaning- India TV Hindi
Tap Cleaning Image Source : FREEPIK

घर की साफ-सफाई में बाथरूम की सफाई भी बहुत जरूरी है। आप किसी के बाथरूम को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि घर साफ सुथरा है या नहीं। हालांकि कुछ लोगों के बाथरूम तो चमक रहे होते हैं लेकिन नल और हैंडल जंग खा रहे होते हैं। भले ही कोई स्टेनलेस स्टील के नल लगवा ले, लगातार पानी पड़ने से निशान बन जाते हैं जो धीरे-धीरे जंग खाने लगते हैं। ऐसे में आप बाथरूम के नल और हैंडल को भी आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिससे आपके बाथरूम के नल एकदम नए जैसे चमक उठेंगे।

  1. नींबू से रगड़ दें- नींबू में एसिडिटिक तत्व होते हैं जिससे जंग और गंदगी को साफ किया जा सकता है। इसके लिए जंग लगे स्थान पर थोड़ा नींबू रगड़ दें। आप चाहें तो नींबू के पानी का घोल इस जगह पर लगा दें। गर्म पानी में थोड़ा नींबू के रस और नमक मिला लें। इसे ब्रश से नल पर गिराते हुए रगड़ दें।

  2. विनेगर से चमकाएं- कई बार जंग लगे हुए नल का रंग काला पड़ जाता है। इसकी सफाई के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे नल पर लगी सारी गंदगी मिनटों में साफ हो जाएगी। बाथरूम का गंदा नल एकदम चमक जाएगा। विनेगर में नमक मिलाकर स्क्रबर या सैंडपेपर से रगड़कर साफ करें।

  3. चूना से जंग हटाएं- जंग हटाने के लिए एक कप चूना में आधा चम्मच नमक और पानी मिला लें। इससे पेस्ट जैसा बना लें और 10 मिनट के लिए जंग वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें। अब विनेगर डालकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें। स्क्रबर से रगड़ने पर एकदम साफ हो जाएगा नल।

  4. बेकिंग सोडा लगाएं- आप इसके लिए बेकिंग पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा में  2 नींबू का रस मिला लें। इसे 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर सैंडपेपर से रगड़कर साफ कर लें। इससे नल और हैंडल एकदम साफ हो जाएंगे।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल