1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रोज 5 मिनट की ये एक्सरसाइज, मोटी तोंद को अदंर कर सकती है, जानिए करने का तरीका?

रोज 5 मिनट की ये एक्सरसाइज, मोटी तोंद को अदंर कर सकती है, जानिए करने का तरीका?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 03, 2024 10:49 am IST,  Updated : Jun 03, 2024 10:49 am IST

फिटनेस के लिए जरूरी नहीं है कि रोज आप घंटों वर्कआउट करें। आप कुछ एक्सरसाइज से पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। पेट को पतला और फ्लैट करने के लिए रोज 5 मिनट प्लैंक करना काफी है। जानिए कैसे करें?

प्लैंक करने के फायदे- India TV Hindi
प्लैंक करने के फायदे Image Source : FREEPIK

हल्दी रहना है तो डाइट के साथ कुछ वर्कआउट करना भी जरूरी है। फिटनेस को बनाए रखने के लिए आपको किसी भी तरह का एक वर्कआउट जरूर करना चाहिए। जिसमें रनिंग, वॉक या किसी तरह की एक्सरसाइज शामिल हो सकती है। हालांकि डाइट और एक्सरसाइज को रुटीन का हिस्सा बनाते हैं फायदा तभी मिलता है। एक दो दिन की डाइटिंग और एक्सरसाइज से कुछ हासिल नहीं हो सकता है। पेट पर जमा फैट को कम करना है तो रोजाना 5 मिनट प्लैंक जरूर करें। प्लैंक करने से पेट की चर्बी कम होती है और बॉडी टोन्ड होती है। वजन कम करने के लिए 5 मिनट की प्लैंक एक्सरसाइज कारगर है। इसे अपने रुटीन में जरूर शामिल करें। जानिए प्लैंक करने का सही तरीका और इसके फायदे?

रोज 5 मिनट प्लैंक करने के फायदे

  1. अगर आप डेली कुछ मिनट के लिए प्लैंक एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपका मूड बेहतर बनता है।
  2. अक्सर जो लोग तनाव महसूस करते हैं उन्हें प्लैंक जरूर करने चाहिए। इससे टेंशन और चिड़चिड़ापन कम होता है।
  3. कुछ मिनटों के प्लैंक से शरीर में स्टिफ हो चुकी कई मसल्स को ठीक किया जा सकता है। इससे मसल्स का स्ट्रेस कम होता है।
  4. मोटे पेट को कम करने के लिए रोजाना 5 मिनट प्लैंक एक्सरसाइज करना असरदार माना जाता है। इससे तोंद कम होती है।
  5. जिन लोगों का पेट लटक गया है उन्हें लगातार 1 महीने इस एक्सरसाइज को करने से काफी अंतर दिखेगा।
  6. जब आप प्लैंक करते हैं तो इससे पेट की मांसपेशियों पर दवाब पड़ता है और बेली पर जमा फैट कम होता है।
  7. प्लैंक करने से आपकी बॉडी का बैलेंस भी अच्छा होता है। इससे बैलेंस करने में सुधार आता है।
  8. अगर शरीर में कोर मसल्स कमजोर हो रही हैं तो प्लैंक जरूर करें इससे फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार आएगा।

प्लैंक एक्सरसाइज करने का सही तरीका

  1. प्लैंक करने के लिए सबसे पहले एक योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  2. अब हथेलियों और पैरों के पंजों पर दबाव डालते हुए बॉडी को उपर उठाएं और शरीर को सीधा रखें।
  3. प्लैंक की मुद्रा में आपको शरीर को एक सीध में रखना जरूरी है और इस पोजिन को जब तक हो सके होल्ड करें।
  4. आपको रोज 5 मिनट के लिए कम से कम प्लैंक करना है। आप शुरूआत में 30 सेकेंड के लिए ही होल्ड कर पाएंगे। 
  5. इसे धीरे-धीरे 1 मिनट से ऊपर लेकर जाएं और कम से कम 3 या 5 बार रिपीट करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल