1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दिल्ली के इन बाजारों में मिलेगी 200 रुपये में स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें एक्सप्लोर

दिल्ली के इन बाजारों में मिलेगी 200 रुपये में स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें एक्सप्लोर

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 23, 2026 04:27 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 04:27 pm IST

गर्मी के मौसम में दिल्ली की चिलचिलाती धूप से बचने के लिए कॉटन कुर्तियां सबसे आरामदायक होती हैं। अगर आप बजट में अपनी वॉर्डरोब अपडेट करना चाहती हैं, तो दिल्ली के इन बाजारों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको मात्र ₹200 में बेहतरीन स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां मिल सकती हैं।

दिल्ली के इन बाजारों में मिलेगी 200 रुपये में स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां- India TV Hindi
दिल्ली के इन बाजारों में मिलेगी 200 रुपये में स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां Image Source : FREEPIK

जब भी बात सस्ते कपड़े खरीदने की होती है तो महिलाएं कई बाजार और दुकानें घुमती हैं। महिलाओं, वर्किंग वुमन और कॉलेज गोइंग गर्ल्स को शॉपिंक करना बहुत पसंद होता है। कहीं घूमने का प्लान हो या फिर चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा पाना हो महिलाएं हर हिसाब के कपड़े खरीदती हैं। गर्मी के मौसम में स्लीवलेस कुर्तियों का क्रेज काफी बढ़ जाता है। ऐसे में महिलाएं लेटेस्ट और ट्रेंडी स्लीवलेस कुर्तियां खरीदती हैं। ऐसे में अगर आप बजट में लेटेस्ट स्लीवलेस डिजाइंस की कुर्तियां खरीदना चाहती हैं तो दिल्ली के कुछ मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां हम आपको दिल्ली के उन सस्ते बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां 200 रुपये में लेटेस्ट डिजाइन की स्लीवलेस कुर्तियां मिल जाएगी। 

1. सरोजिनी नगर मार्केट 

दिल्ली का सबसे मशहूर 'बार्गेनिंग हब' सरोजिनी नगर है। यहां गर्मियों के सीजन में कुर्तियों का ढेर लगा रहता है। यहां स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां 150 से 200 रुपये में आसानी से मिल जाती हैं। यहां आपको 'एक्सपोर्ट सरप्लस' आइटम मिलते हैं, जो बड़े ब्रांड्स के होते हैं। ऐसे में लेटेस्ट कलेक्शन के लिए इस मार्केट को आप जरूर एक्सप्लोर करें।

2. जनपथ मार्केट 
कनॉट प्लेस के पास स्थित जनपथ मार्केट अपने एथनिक और बोहो कलेक्शन के लिए जाना जाता है। यहां शॉर्ट कुर्तियां और स्लीवलेस टॉप्स 200 रुपये से शुरू होते हैं। यहां सस्ते में कॉटन फैब्रिक वाले कपड़े मिल जाते हैं। यहां मिलने वाले इकत या ब्लॉक प्रिंट्स काफी ट्रेंडी लगते हैं।

3. अमर कॉलोनी, लाजपत नगर
लाजपत नगर का सेंट्रल मार्केट थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन पास ही स्थित अमर कॉलोनी मार्केट कुर्तियों का हब है। यहां होलसेल रेट्स पर कुर्तियां मिल जाती है। स्लीवलेस कुर्तियां यहां 125 से 180 रुपये की रेंज में मिल सकती हैं। यह मार्केट खासतौर पर कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

4. कमला नगर मार्केट 
उत्तर दिल्ली के पास स्थित यह मार्केट स्टूडेंट्स का फेवरेट है। यहां की छोटी दुकानों और स्टॉल्स पर कुर्तियों की शुरुआती कीमत 200 रुपये है। यहां के डिजाइन काफी मॉडर्न और यूथफुल होते हैं। अगर आप सिंपल की जगह थोड़े फंकी प्रिंट्स चाहते हैं, तो यहां जरूर आएं।

5. करोल बाग
करोल बाग का पटरी बाजार भी सस्ते कपड़ों के लिए मशहूर है। यहां सोमवार की सेल या सामान्य दिनों में भी पटरी पर 150-200 रुपये में अच्छी कॉटन कुर्तियां मिल जाती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल