1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. चिया सीड्स या सब्जा सीड्स वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर, जानिए दोनों में कितना अंतर होता है?

चिया सीड्स या सब्जा सीड्स वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर, जानिए दोनों में कितना अंतर होता है?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 08, 2026 10:16 am IST,  Updated : May 08, 2026 10:16 am IST

Chia Seeds vs Sabja Seeds For Weight Loss: वजन घटाने के लिए कुछ लोग चिया सीड्स और कुछ सब्जा सीड्स खाने की सलाह देते हैं। आइये जानते हैं दोनों में क्या अंतर होता है। तोंद कम करने के लिए क्या खाएं?

चिया या सब्जा सीड्स क्या है वजन घटाने में असरदार- India TV Hindi
चिया या सब्जा सीड्स क्या है वजन घटाने में असरदार Image Source : MAGNIFIC

मोटापा कम करने के लिए कुछ सीड्स को फायदेमंद माना गया है। फिटनेस पर ध्यान देने वाले ज्यादातर लोग चिया सीड्स और सब्जा सीड्स को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इसमें से कौन से बीज जल्दी वजन घटाने में मदद करते हैं। निकला हुआ पेट अंदर करने और शरीर को फिट रखने में चिया या सब्जा सीड्स में से क्या फायदेमंद है। कई सेलेब्स भी इन सीड्स का इस्तेमाल करते हैं। दोनों ही सेहत के लिए सुपरफूड हैं। आइये जानते हैं वजन घटाने में चिया सीड्स या सब्जा सीड्स क्या है ज्यादा असरदार?

वजन घटाने के लिए चिया सीड्स के फायदे

चिया सीड्स घुलनशील फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन पाया जाता है। इन्हें भिगोकर खाने पर फाइबर जेल जैसा बन जाता है। जो पाचन क्रिया को धीमा करके पेट को लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं। चिया सीड्स खाने से ऐसे तुरंत वजन कम नहीं होता, लेकिन नियमित खाने से कमर की चौड़ाई कम हो सकती है। इसे नियमित रूप से खाने और एक्सरसाइज करने से वजन पर असर होता है।

वजन घटाने के लिए सब्जा सीड्स के फायदे

सब्जा के बीज को लोग तुलसी के बीज भी कहते हैं। सब्जा में फाइबर काफी ज्यादा होता है और इन्हें भिगोकर इस्तेमाल किया जाता है। सब्जा के बीजों में 30% से अधिक आहार फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को स्लो करता है। सब्जा खाने से जल्दी पेट भरने का एहसास होता है और भूख कम लगती है। इससे फूला हुआ पेट कम होता है क्योंकि सब्जा के बीज एसिडिटी, पेट फूलने और भारीपन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। कई बार जो पेट की चर्बी लगती है वो सिर्फ पेट फूलना या पाचन संबंधी परेशानी होती है, जिसे सब्जा सीड्स से कम किया जा सकता है। इससे ज्यादा खाने से बचते हैं और पेट भरा रहता है।

तेजी से वजन घटाने के लिए क्या बेहतर है चिया सीड्स या सब्जा सीड्स

चिया सीड्स और सब्जा दोनों ही वजन घटाने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आप मसल्स बनाने के लिए और हेल्दी वेट मेंटन करने की कोशिश कर रहे हैं तो आप चिया सीड्स का सेवन करें। इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों होते हैं। वहीं अगर ब्लोटिंग, गैस और पेट में गर्मी रहने से पेट फूला रहता है और चर्बी बढ़ रही है तो इसके लिए सब्जा सीड्स को पानी में भिगोकर खाएं। सबसे अच्छा होगा कि आप अपनी शारीरिक जरूरतों और मौसम के अनुसार सीड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल