1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. हाई कोलेस्ट्रॉल में स्किन पर दिखते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

हाई कोलेस्ट्रॉल में स्किन पर दिखते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

 Published : Jul 21, 2023 02:11 pm IST,  Updated : Jul 21, 2023 02:11 pm IST

high cholesterol: शरीर में कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर स्किन पर कुछ खास लक्षण दिखने लगते हैं। इन लक्षणों को पहचानकर आप सतर्क हो सकते हैं।

high cholesterol symptoms on skin- India TV Hindi
high cholesterol symptoms on skin Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और खान पान के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल के समस्या बढ़ रही है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने से दिल की बीमारियों के साथ स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल अगर समय रहते पता चल जाए तो लाइफस्टाइल और खान पान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है। शरीर की नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर स्किन पर इसके कुछ लक्षण दिखने लगते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यहां हम आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण स्किन पर दिखने वाले लक्षण बताने वाले हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल में नजर आने वाले लक्षण (High cholesterol symptoms on skin) 

सोरायसिस (psoriasis)

नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमने पर सोरायसिस की समस्या होने लगती है, जिसे हाइपरलिपिडेमिया भी कहा जाता है। इसमें स्किन पर खुजली, लालिमा और ड्राईनेस दिखती है। सोरायसिस होने पर अगर खुजली के कारण आपने तेजी से खुजला दिया तो खून भी निकल सकता है। 

आंखों के आस पास असर

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंखों के पास की स्किन पर पीले या हल्के नारंगी रंग की स्किन आ जाती है, जो उभरी हुई दिखती है। अगर आंखों के आस पास की स्किन पर आपको कोई भी नया बदलाव नजर आता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

स्किन के रंग में बदलाव

कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर शरीर पर बैंगनी या नीले रंग की धब्बे दिखने लगते हैं, ऐसा नसों के ब्लॉक होने के कारण होता है। शरीर में ब्लड का फ्लो कम होने पर ये समस्या होती है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

सूजन

हाई कोलेस्ट्रॉल में लोगों की स्किन पर सूजन भी दिखाई देती है। कई बार सूजन ज्यादा समय तक बैठे रहने के कारण भी हो सकती है। इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें।

छाले

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर छाले होने लगते हैं। अगर आपके शरीर पर दिखने वाले छाले इलाज के बाद भी बार बार निकल रहे हैं तो आप कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच तुरंत करवाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में स्कैल्प फंगल इंफेक्शन के कारण होता है भयंकर हेयर फॉल, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

फिटकरी से लेकर एलोवेरा तक, जानें शेविंग करने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?

बरसात में बच्चों को बीमारियों के बचाने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल