1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फिटकरी से लेकर एलोवेरा तक, जानें शेविंग करने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?

फिटकरी से लेकर एलोवेरा तक, जानें शेविंग करने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 20, 2023 08:54 pm IST,  Updated : Jul 20, 2023 08:54 pm IST

शेव करने के बाद क्या लगाएं: शेविंग के बाद अक्सर पुरुषों की स्किन पर खुजली होती है और कई बार तो कुछ छोटे-छोटे दाने भी निकल आते हैं। ऐसे में इन चीजों को आप लगा सकते हैं।

What to apply after shaving- India TV Hindi
What to apply after shaving Image Source : SOCIAL

शेविंग करने के बाद चेहरा ज्यादा ड्राई होने लगता है। इसके अलावा पोर्स रूखे और खुजलीदार महसूस होते हैं और स्किन पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। साथ ही कुछ लोगों को तो शेविंग के बाद जलन होती है और स्किन लाल हो जाती है। ऐसे में आप अपने चेहरे पर इन चीजों को लगा सकते हैं जो कि इन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। तो, आज जानेंगे कि शेविंग के बाद पुरुष अपने चेहरे पर क्या लगा सकते हैं। इसके अलावा इन चीजों को लगाने के फायदे क्या हैं। 

शेव करने के बाद क्या लगाएं- What to apply after shaving in hindi 

1. एलोवेरा-Aloevera

शेव करने के बाद आप अपने चेहरे पर एलोवेरा लगा सकते हैं। एलोवेरा, आपके चेहरे को अंदर से हाइड्रेट करने में मदद करता है और पोर्स को मॉइस्चराइज करता है। इसके अलावा ये एंटीइंफ्लेमेटरी भी है जो कि स्किन में जलन को शांत करता है और खुजली को कम करता है। तो, शेविंग के बाद थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें, इसमें हल्का पानी मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 

ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, 1 हफ्ते में दिखेगा असर

2. नारियल तेल-Coconut oil

शेव करने के बाद आप नारियल तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि स्किन को अंदर से  मॉइस्चराइज करता है। नारियल तेल के मॉलिक्यूल आपके पोर्स में जाते हैं और फिर चेहरे में खुजली को बंद कर देते हैं। इसके अलावा ये एंटीबैक्टीरियल भी है जो कि एक्ने निकलने से रोकता है। 

Coconut oil
Image Source : SOCIALCoconut oil

3. बर्फ लगाएं-Ice on face

शेव करने के बाद आप अपने चेहरे पर बर्फ लगा सकते हैं। आपको करना ये है कि बर्फ का एक टुकड़ा लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर के लिए इससे आपका चेहरा शांत हो जाएगा और इससे खुजली कम होने लगेगी। साथ ही ये जलन को भी कम करने में मददगार है। 

नाक पर जमा कील-मुंहासों को हटाने के लिए इन 3 चीजों का करें इस्तेमाल, ब्लैकहेड्स हटाने में भी मददगार

4. फिटकरी लगाएं-Alum after shave

शेविंग के बाद आप अपने चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं। हालांकि, ये तरीका बहुत पुराना है और हमेशा से ही इस्तेमाल में आता रहा है। फिटकरी एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि शेविंग के बाद एक्ने की समस्या को रोकता है और इस स्थिति से बचने में मदद करता है। तो, शेव करें और इसके बाद चेहरे पर ये चीजें लगाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल