1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अब काले नहीं पड़ेंगे कटे हुए आलू! अपनाएं ये आसान और असरदार किचन टिप्स

अब काले नहीं पड़ेंगे कटे हुए आलू! अपनाएं ये आसान और असरदार किचन टिप्स

 Written By: Ritu Raj
 Published : Sep 22, 2026 11:05 am IST,  Updated : Sep 22, 2026 11:05 am IST

कटे हुए आलू बहुत जल्दी काले पड़ जाते हैं। इसकी वजह से कई बार खाने का मन नहीं करता। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। यहां बताए गए टिप्स को अपनाकर आफ आलू को लंबे समय तक काला होने से बचा सकते हैं।

अब काले नहीं पड़ेंगे कटे हुए आलू! अपनाएं ये आसान और असरदार किचन टिप्स- India TV Hindi
अब काले नहीं पड़ेंगे कटे हुए आलू! अपनाएं ये आसान और असरदार किचन टिप्स Image Source : MAGNIFIC

आपने घर में देखा होगा कि मम्मी या चाची जब भी आलू काटती है तो वो थोड़ी देर में ही काले पड़ने लगते हैं। कई बार काला आलू देखकर लोगों का खाने का भी मन नहीं करता है। लेकिन ये आलू खराब नहीं होते, कटे हुए आलू हवा के संपर्क में आते ही ऑक्सीडाइज होने लगते हैं, जिससे उनका रंग काला पड़ जाता है। लेकिन कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप कटे हुए आलू को काला पड़ने से बचा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ बेहद आसान और असरदार घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। 

1. ठंडे पानी में डुबोकर रखें

आलू को काला पड़ने से बचाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल कारगर माना जाता है। इसके लिए आलू को काटने के तुरंत बाद ही ठंडे पानी में डाल दें। पानी आलू को हवा में मौजूद ऑक्सीजन के संपर्क में आने से रोकता है। अगर आपको आलू कुछ घंटों बाद पकाने हैं, तो उन्हें पानी से भरे बर्तन में पूरी तरह डुबोकर रखें।

2. थोड़ा सा नींबू का रस या सिरका मिलाएं
अगर आपको कटे हुए आलू लंबे समय तक फ्रेश रखना है, तो पानी में आधा चम्मच नींबू का रस या सफेद सिरका मिला दें। नींबू और सिरके में मौजूद एसिडिक गुण ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। इससे आलू का रंग एकदम साफ रहता है और स्वाद पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता।

3. चुटकी भर नमक का इस्तेमाल
कटे हुए आलू को नमक वाले पानी में रखने से भी ये लंबे समय तक काला नहीं पड़ता। नमक का पानी आलू को न सिर्फ काला होने से बचाता है, बल्कि उसके अंदर मौजूद एक्सट्रा स्टार्च को भी बाहर निकाल देता है। इससे आलू की सब्जी या फ्राइज ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं।

4. बर्फ के टुकड़ों का करें इस्तेमाल
अगर आपको आलू काटकर 5-6 घंटे बाद इस्तेमाल करने हैं, तो एक बाउल में ठंडा पानी लें और उसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डाल दें। इस बर्फीले पानी में कटे हुए आलू डालने से वे एकदम फ्रेश रहेंगे और उनका कुरकुरापन भी बरकरार रहेगा।

5. प्लास्टिक रैप या एयरटाइट कंटेनर
अगर आप पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो कटे हुए आलू को किसी एयरटाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रखें। आप चाहें तो बाउल के ऊपर प्लास्टिक क्लिंग रैप भी इस तरह लगा सकते हैं कि आलू और हवा के बीच कोई जगह न बचे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल