1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Beauty Tips: उमस भरे मौसम में ऐसे करें मेकअप, नहीं होगा खराब

Beauty Tips: उमस भरे मौसम में ऐसे करें मेकअप, नहीं होगा खराब

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 04, 2022 10:20 pm IST,  Updated : Jul 04, 2022 10:20 pm IST

बारिश के मौसम में बहुत ह्यूमिडी होती है। तो इस मौसम में हल्का मेकअप करें। बेस्ट क्वालिटी का वाटरप्रूफ मेकअप का उपयोग करें।

बारिश के मौसम में...- India TV Hindi
बारिश के मौसम में हल्का मेकअप करें। Image Source : FREEPIK

बारिश के मौसम में बहुत ह्यूमिडी रहती है। साथ ही गर्मी और बहुत पसीना आता है। इस मौसम में कहीं बाहर जाना होता है तो मेकअप का भी खास ख्याल रखना पड़ता है, नहीं तो मेकअप पसीने के साथ बहने लगता है। आज हम आपको बताएंगे की उमस होने पर कैसे मेकअप करें जिससे पसीने से मेकअप खराब ना हो और चेहरे का लुक खराब ना दिखे। 

 लाइट मेकअप

उमस भरे सीजन में हैवी मेकअप से बेहतर है हल्का मेकअप करें। इससे मेकअप खराब होने का हैडेक भी नहीं होगा। हल्के मेकअप के लिए बस एक बीबी क्रीम और थोड़ा कॉम्पैक्ट लगा सकते हैं। मैट फिनिश फाउंडेशन के साथ कोई कॉम्पैक्ट लगा सकते हैं। इससे आप खूबसूरत भी दिखेंगी और गर्मी की वजह से मेकअप खराब भी नहीं दिखेगा।

बेस्ट क्वालिटी 

पसीना के कारण काजल और आईलाइनर फैल जाता है। वो बहुत बेकार लगता है। बेस्ट क्वालिटी का वाटरप्रूफ मेकअप का सामान खरीदें। खासतौर पर काजल और आईलाइनर ऐसा हो जो पानी या पसीने से फैले नहीं।

वाटरप्रूफ लिपिस्टिक 

कई बार पसीना पोंछने के कारण लिपस्टिक भी फैल जाती है। इस प्रॉब्लम से बचने के लिए लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक खरीदें। इस मौसम में क्रीमी की जगह मैट फिनिश वाली लिपिस्टिक लें। मार्केट में कई ऐसे ब्रांड हैं जिनकी लिपिस्टिक वाटरप्रूफ हैं।

हेयर स्टाइल

ह्यूमिडी वाले मौसम में ओपन हेयर वाला स्टाइल ना रखें। कोशिश करें अपने बालों के हिसाब से कोई पोनी टेल या ऐसा हेयर स्टाइल बनायें जिसमें बालों को बांध सकें।

कॉम्पैक्ट पाउडर

इस मौसम में अपने साथ एक अच्छा कॉम्पैक्ट पाउडर साथ रखें। इससे कभी भी फेस को टच अप करके एकदम फ्रेश लुक पा सकते हैं। अगर पसीना आ जाये तो उसके पफ से पसीना हटा सकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे  संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें।

 

ये भी पढ़ें - 

Monsoon 2022: मानसून में इन जड़ी-बूटियों वाली चाय की चुस्कियां बनाएंगी आपकी सेहत! 

जामुन और उसके बीज में हैं इतने गुण कि गिनते रह जाएंगे आप, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

डायबिटीज के मरीजों के लिए ये 3 टिप्स करेंगे रामबाण की तरह काम, शुगर होगा कम!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल