1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर पर बनें जिंजर गार्लिक पेस्ट से आने लगी है बदबू? जानें बनाने का सही तरीका और स्टोर करने के टिप्स

घर पर बनें जिंजर गार्लिक पेस्ट से आने लगी है बदबू? जानें बनाने का सही तरीका और स्टोर करने के टिप्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 04, 2026 07:01 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 07:01 pm IST

अगर घर पर बने अदरक और लहसुन के पेस्ट से कुछ ही दिनों में बदबू आने लगी है तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों होता है? और इसे बनाने का सही तरीका क्या है?

अदरक लहसुन पेस्ट - India TV Hindi
अदरक लहसुन पेस्ट Image Source : YOUTUBE - @WORLD'S BEST EVER

भारतीय खानपान में अदरक और लहसुन के बिना खाना पूरा नहीं होता है। जिंजर गार्लिक का पेस्ट सिर्फ खाने की खुशबू को नहीं बढ़ाता है बल्कि स्वाद को भी कई गुना बढ़ा देता है। हालांकि, बाज़ार से मिलने वाले डिब्बाबंद जिंजर गार्लिक पेस्ट कई बार मिलावटी होते हैं और उनमे कई तरह के केमिकल का भी इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए हानिकारक है। ऐसे में कई लोग अपने घर पर ही इसका पेस्ट बनाते हैं। लेकिन आमतौर पर बहुत लोगों की यह शिकायत होती है कि इस पेस्ट में से कुछ ही दिनों में स्मेल आने लगती है। अगर आपके द्वार बनाए गए जिंजर गार्लिक पेस्ट से भी बदबू आ रही है तो चलिए हम बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है? और घर पर अदरक और लहसुन का यह पेस्ट कैसे बनाएं? 

जिंजर गार्लिक पेस्ट बनाने के लिए सामग्री:

दो कप लहसुन, आधा कप से थोड़ा ज़्यादा अदरक, दोचम्मच सफेद सिरका, एक चम्मच नमक

कैसे बनाएं जिंजर गार्लिक पेस्ट?

  • पहला स्टेप: जिंजर गार्लिक पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले दो कप लहसुन लें। लहुसन की पोटली को तोड़कर दो कप लहसुन की कलियां भर लें । 

  • दूसरा स्टेप: अब सभी लहसुन को अच्छी तरह से छील लें और पानी में धोएं। अदरक को भी छील लें और उसके टुकड़े कर, पानी में धोएं।

  • तीसरा स्टेप: अब लहसुन और अदरक दोनों को एक कॉटन के कपड़े पर डालें और धूप में अच्छी तरह से सूखा लें। इस बात का ध्यान रखें कि अगर लहसुन या अदरक में जरा भी नमी रही तो पेस्ट से बदबू आने लगेगी। इसलिए, दोनों एकदम सुख जाने चाहिए।

  • चौथा स्टेप: जब ये दोनों सुख जाएं, तब दोनों को बड़े मिक्सी जार में डालें। इनके साथ दो चम्मच सफेद सिरका और एक चम्मच नमक भी डालें। अब बिना पानी डालें इन्हें पीस लें। 

  • पांचवां स्टेप: अगर पीसने में दिक्क्त आ रही है तो आप उसमें आधा या एक चम्मच तेल डालें। जब पीसकर हो जाए तब इसे एक एयर टाइट कंटेनर में डालें। 

  • छटवां स्टेप: जिंजर गार्लिक पेस्ट गार्लिक पेस्ट बनकर तैयार है। जब भी इसे सब्जी या किसी अन्य चीज में डालना हो तो इस बात का ध्यान रखें कि जार का ढक्कन ज़्यादा देर तक खुला न रहे वरना पेस्ट में नमी लग सकती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल