अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट प्लान पर भी फोकस करना चाहिए। क्या आप औषधीय गुणों से भरपूर ऐसी ड्रिंक के बारे में जानते हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकती है? दरअसल, हम अंजीर के पानी की बात कर रहे हैं। आइए इस वेट लॉस ड्रिंक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
Related Stories
कैसे बनाएं अंजीर का पानी?
अंजीर का पानी बनाने के लिए आपको रात में दो अंजीर को पानी में भिगोकर छोड़ देना है। अब आपको अगली सुबह इस पानी को तब तक बॉइल करना है, जब तक ये आधा न रह जाए। आपका अंजीर का पानी बनकर तैयार है। अब आप इस वेट लॉस ड्रिंक को कंज्यूम कर सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने के बाद बचे हुए अंजीर को भी चबाकर खा सकते हैं।
बूस्ट करे मेटाबॉलिज्म
अंजीर के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि अंजीर का पानी पीकर आप अपने शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को आसानी से बर्न कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट अंजीर के पानी को पीने के नियम को रोजाना फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।
ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करे
वेट लॉस के साथ-साथ अंजीर का पानी आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। अंजीर का पानी पीकर आप अपनी दिल की सेहत को मजबूत बना सकते हैं। इस वेट लॉस ड्रिंक को रेगुलरली कंज्यूम कर आप अपनी बोन और मसल हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी अंजीर के पानी को कंज्यूम किया जा सकता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)