1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सुबह नाश्ते में खा लें 1 मुट्ठी छिलका मूंगदाल स्प्राउट्स, लटकता पेट होने लगेगा अंदर, मिलेगा पूरा पोषण

सुबह नाश्ते में खा लें 1 मुट्ठी छिलका मूंगदाल स्प्राउट्स, लटकता पेट होने लगेगा अंदर, मिलेगा पूरा पोषण

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Oct 21, 2024 09:51 am IST,  Updated : Oct 21, 2024 09:51 am IST

Whole Moong Dal Sprouts In Breakfast: सुबह नाश्ते में अगर आप रोजाना 1 मुट्ठी मूंगदाल स्प्राउट्स खाते हैं तो इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी। स्प्राउट्स से दिनभर एनर्जी मिलती है और भूख नहीं लगती। खासतौर से अंकुरित मूंग दाल लटकते पेट को अंदर करने में असरदार काम करती है। जानिए स्प्राउट्स से कैसे घटाएं वजन?

वजन घटाने के लिए मूंगदाल स्प्राउट्स - India TV Hindi
वजन घटाने के लिए मूंगदाल स्प्राउट्स Image Source : FREEPIK

वजन घटाने के लिए डाइट में मूंग दाल स्प्राउट्स जरूर शामिल करें। रोजाना सुबह प्रोटीन से भरपूर मूंगदाल स्प्राउट्स खाने से लटकता हुआ पेट अंदर होने लगेगा। अंकुरित मूंग खाने से दिन की शुरुआत आप हेल्दी खाने के साथ करते हैं। मूंगदाल स्प्राउट्स खाने से दिनभर एनर्जी मिलती है और पेट भरा रहता है। भूख कम लगती है जिससे वजन कम होता है। खास बात ये है कि मूंग दाल स्प्राउट्स खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं। सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंग दाल खाने से कई बीमारियों भी दूर होती हैं। जिन लोगों को पाचन और पेट से जुड़ी समस्या रहती है उन्हें खासतौर से स्प्राउट्स खाने चाहिए। इसके लिए 1 मुट्ठी मूंगदाल स्प्राउट्स ही असरदार हैं। जानिए रोज सुबह मूंगदाल स्प्राउट्स खाने के फायदे?

मूंग दाल स्प्राउट्स खाने के फायदे

  • वजन घटाए- अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको रोज सुबह अंकुरित मूंग दाल खानी चाहिए। मूंगदाल स्प्राउट्स को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके अलावा छिलका मूंगदाल में फाइबर भरपूर होता है जिससे मेटाबॉलिज्म तेज बनता है। स्प्राउट्स मूंगदाल खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है और लो कैलोरी फूड होने की वजह से ये तेजी से वजन कम करता है।

  • पाचन ठीक बनाए- रोजाना भीगी मूंगदाल खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है जिससे पेट ठीक रहता है और पाचन में सुधार आता है। मूंगदाल स्प्राउट्स खाने से भूख कम लगती है और साथ ही गैस, एसिडिटी, सूजन और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। मूंगदाल को पचाना भी आसान है।

  • इम्यूनिटी बढ़ाए- मूंग दाल खाने से शरीर को  जरूरी विटामिन मिलते हैं। मूंगदाल में विटामिन सी भी होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। मूंगदाल का सेवन करने से शरीर में सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ती है जो कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करती है।

  • आंखों की रौशनी बढ़ाए- अगर आप रोजाना सुह मूंगदाल स्प्राउट्स खाते हैं तो इससे शरीर को विटामिन ए मिलता है। मूंगदाल स्प्राउट्स आंखों की सेहत के लिए अच्छा है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। मूंगदाल स्प्राउट्स में जिंक और विटामिन ए होता है जो रतौंधी जैसी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।

मूंगदाल में पोषक तत्व

मूंग दाल को जब आप स्प्राउट्स बनाकर खाते हैं तो इससे शरीर को फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। ये सभी विटामिन और पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। मूंगदाल का सेवन करने से हाई बीपी, अनियमित दिल की धड़कन और मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन की समस्या को दूर किया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल