1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 50 की उम्र में भी Malaika Arora हैं सुपर फिट, एक्ट्रेस ने खुद बताया टोंड बॉडी के लिए कौन सा वर्कआउट करें?

50 की उम्र में भी Malaika Arora हैं सुपर फिट, एक्ट्रेस ने खुद बताया टोंड बॉडी के लिए कौन सा वर्कआउट करें?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 14, 2026 01:04 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 01:07 pm IST

मलाइका अरोड़ा इस उम्र में भी बेहद फिट हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी बॉडी को फिट और शेप में रखने के लिए कौन-कौन से वर्कआउट करती हैं, चलिए हम आपको बताते हैं।

मलाइका अरोड़ा- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा Image Source : INSTAGRAM - MALAIKAARORAOFFICIAL

52 की उम्र में भी अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक से लोगों को इंस्पायर करने वाली मलाइका अरोड़ा लोगों के लिए फिटनेस गोल बनी हुई हैं। टोन्ड एब्स और परफेक्ट फिगर के पीछे सिर्फ जिम नहीं, बल्कि उनका डिसिप्लिन, सही डाइट और रेगुलर वर्कआउट रूटीन है। हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, कुछ कोर एक्सरसाइज़ की वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वो बता रही हैं कि बढ़ती उम्र में भी आप अपनी बॉडी को कैसे टोंड रख सकते हैं?

मलाइका अरोड़ा का एब्स वर्कआउट

10 अप्रैल को, मलाइका ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "अपने कोर को ट्रेन करें, अपने शरीर को बदलें।" इस वीडियो में, उन्होंने ऐसी एक्सरसाइज़ शेयर की हैं, जो ऊपरी और निचले पेट की मांसपेशियों पर फोकस करती हैं, ऑब्लिक लाइन्स बनाने में मदद करती हैं, और शरीर को एक 'ऑवरग्लास' शेप देने में सहायक होती हैं। उन्होंने हर एक्सरसाइज़ के 20 रेप्स और कुल मिलाकर 5 सेट्स करने का सुझाव दिया है।

टोंड बॉडी के लिए करें ये एक्सरसाइज़:

  • क्रंचेस: अगर, आप ऊपरी एब्स बनाना चाहते हैं, तो आपको क्रंचेस करने चाहिए। यह मुख्य रूप से 'रेक्टस एब्डोमिनिस' मांसपेशी के ऊपरी हिस्से को लक्षित करता है। इस रूटीन के 5 सेट और 20 रेप्स करें। 

  • लेग रेज़: अगर आप लोअर बॉडी को टोन्ड चाहते हैं, तो आपको लेग रेज़ करने चाहिए। यह पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को लक्षित करता है और कोर स्ट्रेंथ बढ़ाता है। इस रूटीन के 5 सेट और 20 रेप्स करें। 

  • सिज़र्स: एब्स और पेट के निचले हिस्से को टोन करने के लिए सिज़र्स एक प्रभावी एक्सरसाइज है। यह मुख्य रूप से पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों, कोर की ताकत और हिप फ्लेक्सर्स पर काम करती है। हालांकि, केवल एक्सरसाइज से एब्स नहीं बनते। इस रूटीन के 5 सेट और 20 रेप्स करें। 

  • साइड ट्विस्ट: साइड ट्विस्ट एब्स, ऑब्लिक को टोन करने और कोर को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी व्यायाम हैं। ये कमर को सुडौल बनाने में मदद करते हैं। आखिर में, अगर आप ऑवरग्लास जैसी कमर चाहते हैं, तो खड़े होकर साइड ट्विस्ट करना शुरू करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल