1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बिना बर्फ के भी कूलर से मिलेगी AC जैसी ठंडी हवा, बस कर लें ये एक काम

बिना बर्फ के भी कूलर से मिलेगी AC जैसी ठंडी हवा, बस कर लें ये एक काम

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 16, 2026 01:28 pm IST,  Updated : May 16, 2026 01:28 pm IST

गर्मी के मौसम में कूलर की ठंडी ठंडी हवा राहत पहुंचाने का काम करती है। लेकिन ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि उनके कूलर से ठंडी हवा नहीं आती। ऐसे में यहां हम बताने जा रहे हैं आप कैसे कूलर से ठंडी हवा पा सकते हैं।

बिना बर्फ के भी कूलर से मिलेगी AC जैसी ठंडी हवा- India TV Hindi
बिना बर्फ के भी कूलर से मिलेगी AC जैसी ठंडी हवा Image Source : CANVA

गर्मियां आते ही AC का बिल बजट बिगाड़ने लगता है, और साधारण कूलर कई बार वो राहत नहीं दे पाता जिसकी हमें उम्मीद होती है। लोग कूलर को ठंडा करने के लिए उसमें बार-बार बर्फ डालते हैं, लेकिन यह तरीका कुछ ही देर काम करता है और फिर वहीं स्थिती हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना बर्फ के भी आपका कूलर AC जैसी बर्फीली हवा दे सकता है? इसके लिए आपको कोई भारी-भरकम खर्च नहीं करना है, बस एक जरूरी काम करना है। चलिए जानते हैं कूलर से कैसी बर्फ जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं। 

1. डी-स्केलिंग और पैड्स की सफाई

सर्दियों भर रखे रहने से या खारे पानी के इस्तेमाल से कूलर की घास या हनीकॉम्ब पैड्स में नमक और धूल की मोटी परत जम जाती है। इससे बाहर की हवा अंदर नहीं आ पाती। ऐसे में सबसे पहले पैड्स को निकालें। एक टब में पानी और थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस मिलाकर पैड्स को 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी के प्रेशर से इसे धो लें। सारे ब्लॉक हो चुके छेद खुल जाएंगे।

2. वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन चैनल को साफ करना
कूलर के ऊपर एक पाइपलाइन होती है जो तीनों तरफ के पैड्स में पानी पहुंचाती है। अक्सर इसके छोटे-छोटे छेद कचरे या कैल्शियम के कारण बंद हो जाते हैं, जिससे पैड्स सूखे रह जाते हैं। एक पतली सुई या तार की मदद से इन सभी छेदों को साफ करें ताकि पानी का बहाव बराबर और तेज हो।

3. वेंटिलेशन का सही नियम 
AC बंद कमरे को ठंडा करता है, लेकिन कूलर का नियम बिल्कुल उल्टा है। कूलर को हमेशा ऐसी खिड़की या दरवाजे पर रखें जहां से उसे बाहर की ताजा और सूखी हवा मिल सके। इसके साथ ही, दरवाजा या खिड़की थोड़ी खुली रखें ताकि अंदर की उमस बाहर निकल सके। अगर क्रॉस वेंटिलेशन नहीं होगा, तो कूलर सिर्फ उमस बढ़ाएगा, ठंडक नहीं।

4. वाटर पंप और फैन स्पीड का तालमेल
कूलर चलाने से 5-10 मिनट पहले ही उसका वाटर पंप चालू कर दें। इससे पैड्स पहले ही पूरी तरह गीले हो जाएंगे। जब पैड्स पूरी तरह ठंडे हो जाएं, तब फैन ऑन करें। आपको पहली ही सेकंड से AC जैसी ठंडी हवा का अहसास होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल