1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. स्विच/दरवाजे को छूते ही लगता है करेंट? जानें कभी-कभी किसी भी चीज को छूने से क्यों लगता है जोर का झटका?

स्विच/दरवाजे को छूते ही लगता है करेंट? जानें कभी-कभी किसी भी चीज को छूने से क्यों लगता है जोर का झटका?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 06, 2025 04:53 pm IST,  Updated : Apr 06, 2025 04:53 pm IST

क्या आपके साथ भी कभी-कभी ऐसा होता है कि आपको किसी भी चीज को छूते ही जोर का झटका लगता है या फिर करेंट महसूस होता है? आइए इसके पीछे के कारण को समझने की कोशिश करते हैं।

किसी भी चीज को छूने से क्यों लगता है झटका?- India TV Hindi
किसी भी चीज को छूने से क्यों लगता है झटका? Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि बिजली से जुड़ी किसी चीज को छूने की वजह से ही करेंट लगता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। कभी-कभी दरवाजे, स्विच, यहां तक कि किसी दूसरे इंसान का हाथ छूने से भी जोर का झटका महसूस हो सकता है। लकड़ी की किसी भी चीज को छूने से भी करेंट लग जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके पीछे स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी का कॉन्सेप्ट छिपा हुआ है।

गौर करने वाली बात

क्या आप जानते हैं कि सभी चीजें एटम से बनी होती हैं और एटम इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से मिलकर बने होते हैं? इलेक्ट्रॉन का चार्ज नेगेटिव होता है, प्रोटॉन का चार्ज पॉजिटिव होता है और न्यूट्रॉन न्यूट्रल होते हैं। जब इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन की संख्या बराबर होती है, तब सारे एटम न्यूट्रल रहते हैं।

सर्दियों में बढ़ सकती है समस्या

मौसम इलेक्ट्रिक चार्ज पर असर डाल सकता है। सर्दियों में इस तरह की समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है क्योंकि सर्दियों में इलेक्ट्रिक चार्ज ज्यादा बनता है। वहीं, गर्मियों के मौसम में नमी की वजह से नेगेटिव चार्ज वाले इलेक्ट्रॉन खत्म हो जाते हैं यानी करेंट लगने की संभावना भी कम हो जाती है।

नहीं बिगड़ना चाहिए बैलेंस

जब इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन की संख्या बराबर नहीं होती, तब आपको इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। एक एटम में जब इलेक्ट्रॉन की संख्या बाउंस होती है, तब शख्स में नेगेटिव चार्ज बनने लगता है। यही वजह है कि जब ऐसा शख्स किसी भी पॉजिटिव इलेक्ट्रॉन वाली चीज को छूता है, तो उसे जोर का झटका या फिर करेंट महसूस होता है। कुल मिलाकर इस कंडीशन का सामना इलेक्ट्रॉन की तेज स्पीड की वजह से करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल