1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर पर नींबू का पौधा कैसे लगाएं? फलों से लद जाएगा पेड़ अगर फॉलो कर ली ये ट्रिक

घर पर नींबू का पौधा कैसे लगाएं? फलों से लद जाएगा पेड़ अगर फॉलो कर ली ये ट्रिक

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 04, 2025 02:28 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 02:28 pm IST

नींबू अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले नींबू में ज्यादा रस नहीं होते हैं। ऐसे में यहां हम आपको घर पर नींबू का पौधा लगाने के आसान ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं। इस ट्रिक को फॉलो कर उगाएं नींबू।

घर पर नींबू का पौधा कैसे लगाएं- India TV Hindi
घर पर नींबू का पौधा कैसे लगाएं Image Source : FREEPIK

नींबू का इस्तेमाल अमुमन हर घर में ही किया जाता है। इसका इस्तेमाल लोग अलग अलग तरीके से करते हैं। नींबू न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य को भी कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन कई बार बाजार में नींबू के दाम इतने महंगे हो जाते हैं कि लोग खरीदने से कतराते हैं। वहीं कई बार बाजार में मिलने वाले नींबू बहुत ज्यादा रसीले नहीं होते हैं। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही रसीले नींबू उगा सकते हैं। यहां हम आपको नींबू का पौधा लगाने के आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

घर में कैसे लगाएं नींबू का पौधा? 

आप नींबू का पौधा बीज से या नर्सरी से तैयार पौधा (कलम) खरीदकर लगा सकते हैं। नर्सरी से पौधा लेना जल्दी फल देने के लिए बेहतर होता है।

सही गमला और मिट्टी का चुनाव

गमला
नींबू के पौधे के लिए 16 से 20 इंच का गहरा गमला चुनें। मिट्टी, सीमेंट या प्लास्टिक का गमला उपयोग कर सकते हैं, लेकिन मिट्टी का गमला सबसे अच्छा माना जाता है। गमले के नीचे जल निकासी के लिए छेद होना बहुत ज़रूरी है।

मिट्टी का मिश्रण

  • अच्छी जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी तैयार करें। मिट्टी तैयार करने के लिए 
  • 50% बगीचे की मिट्टी
  • 50% कोको-पीट (या रेत) और खाद (जैसे गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट) का मिश्रण।

पौधा लगाना
नर्सरी से लाए गए स्वस्थ पौधे को गमले के बीच में सावधानी से लगाएं। सुनिश्चित करें कि जड़ों के चारों ओर मिट्टी अच्छे से भर जाए।
नींबू के ताज़े बीजों को धोकर सीधे मिट्टी में बोया जा सकता है।

पौधा लगाने के तुरंत बाद हल्का पानी दें।
नींबू के पौधे को लगातार पानी चाहिए, लेकिन ज्यादा पानी से बचें क्योंकि इससे जड़ें सड़ सकती हैं। मिट्टी को नम रखें, लेकिन गीला नहीं। मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें।

फलों से लदे पेड़ के लिए अपनाएं ये ट्रिक 

नींबू का पौधा 3-5 साल के भीतर फल देने लगता है। लेकिन कई बार इस समय अवधि के बाद भी फल नहीं आते हैं। ऐसे में ज्यादा फल पाने के लिए आप ह्यूमिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नेचुरल रूप से पाया जाने वाला कार्बेनिक पदार्थ है। इसके लिए एक लीट पानी में एक चुटकी ह्यूमिक पाउडर मिलाएं और नींबू के पौधे में डालें। ऐसा करने से नींबू के पौधे फलों से लटक जाएंगे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल