1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जर्जर होती हड्डियों में जान फूंक देगा ये तेल, नहाने से पहले जरूर करें इससे अपने जोड़ों की मालिश

जर्जर होती हड्डियों में जान फूंक देगा ये तेल, नहाने से पहले जरूर करें इससे अपने जोड़ों की मालिश

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 23, 2023 07:48 am IST,  Updated : May 23, 2023 07:48 am IST

अजवाइन लहसुन सरसों का तेल: अगर आप जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से परेशान रहते हैं तो आपको इस तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। क्यों और कैसे, जानते हैं।

garlic ajwain mustard oil- India TV Hindi
garlic ajwain mustard oil Image Source : FREEPIK

अजवाइन लहसुन सरसों का तेल: आयुर्वेद में सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का हल है। ऐसा ही कुछ हल मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द के लिए भी है। जी हां, दरअसल आयुर्वेद की मानें तो, जोड़ों के दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव आने के लिए आप अजवाइन लहसुन सरसों के तेल (ajwain lahsun sarso ka tel) का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तेल क्यों और कैसे काम करेगा, इसके क्या फायदे हैं और इसे घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं। जानते हैं इस बारे में।

घर पर ऐसे तैयार करें अजवाइन लहसुन और सरसों का तेल

अजवाइन लहसुन और सरसों के तेल बनाने के लिए आपको बस 1 काम करना है। 1 कटोरी सरसों का तेल लें, इसमें 1 चम्मच अजवाइन और लगभग 10 लहसुन की कली डालें। धीमी आंच पर इस तेल को पकाएं। जब इससे एक तेज महक आने लगे तो उतार कर ठंडा होने को रख दें। अब जैसे ही ये शरीर पर लगाने लायक ठंडा हो जाए इससे अपनी जोड़ों और हड्डियों की मालिश करें। ये काम आप रोजाना नहाने से पहले करते रहें। 

हाई यूरिक एसिड में ऐसे करें कलौंजी का सेवन, मल-मूत्र के जरिए शरीर से बाहर देगा Purine

अजवाइन लहसुन और सरसों के तेल के फायदे-Garlic ajwain mustard oil benefits

1. जोड़ों के दर्द का है कारगर उपाय

जोड़ों के दर्द में अजवाइन लहसुन और सरसों के तेल काफी कारगर तरीके से काम कर सकता है। दरअसल,सरसों का तेल ओमेगा-3 से भरपूर है तो, अजवाइन और लहसुन दोनों एंटी इंफ्लेमेटरी है। अब जब आप इन तीनों से बने तेल को लगा रहे हैं तो ये पहले हड्डियों में नमी की कमी को दूर करेगा और फिर इनके बीच घर्षण को रोकेगा। फिर ये इनमें आई सूजन और दर्द में कमी लाएगा। 

garlic ajwain mustard oil benefits
Image Source : FREEPIKgarlic ajwain mustard oil benefits

2. मांसपेशियों के दर्द में कारगर

मांसपेशियों का दर्द भले जिस भी कारण से हो लेकिन, जरूरी है कि आप इन्हें एक अच्छी मालिश दें। जब आप इस तेल से मांसपेशियों की मालिश करते हैं तो ये मांसपेशियों की थकान को कम करने के साथ इनमें जान लाती है और इस दर्द से निजात दिलाती है। 

किसी ब्रेन टॉनिक से कम नहीं Vitamin B12 से भरपूर ये 5 सब्जियां, आज ही करें डाइट में शामिल

3. हड्डियों की मजबूती बढ़ाता है ये तेल

हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में ये तेल काफी कारगर तरीके से काम करता है। दरअसल, हड्डियों को समय-समय से ल्यूब्रिकेशन की जरुरत होती है और ऐसे में इस तेल को लगाना हड्डियों में नमी पैदा करता है, इनमें जान लाता है और इनके गति को बेहद आरामदायक बनाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल