1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. How to Clean Toilet Seat: मिल गया टॉयलेट सीट के पीलेपन को साफ करने का देसी तरीका, सिर्फ 10 मिनट में बिल्कु नए सा चमकेगा Toilet

How to Clean Toilet Seat: मिल गया टॉयलेट सीट के पीलेपन को साफ करने का देसी तरीका, सिर्फ 10 मिनट में बिल्कु नए सा चमकेगा Toilet

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 06, 2025 12:11 pm IST,  Updated : Oct 06, 2025 12:13 pm IST

How to Clean Toilet Seat: टॉयलेट साफ करने के लिए लोग तरह तरह के क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब आपको पैसा खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। यहां हम कुछ आसान से ट्रिक के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आप मिनटों में टॉयलेट सीट को क्लीन कर सकते हैं।

How to Clean Toilet Seat- India TV Hindi
टॉयलेट सीट साफ करने का आसान तरीका Image Source : FREEPIK

How to Clean Toilet Seat: टॉयलेट घर का वो हिस्सा होता है जिसकी साफ-सफाई का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि वॉशरूम में सबसे ज्यादा कीटाणु होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। टॉयलेट सीट पर लगे जिद्दी दाग काफी इरिटेट करते हैं और इस वजह से वॉशरूम यूज करने का मन नहीं करता। इसके अलावा टॉयलेट में मौजूद कीटाणु बीमारियों का कारण भी बन जाते हैं। ऐसे में हाइजीन के लिए भी टॉयलेट का क्लीन होना बेहद जरूरी है। कई लोगों को टॉयलेट साफ करना काफी मुश्किल काम लगता है, क्योंकि इसे घंटों रगड़ना पड़ता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप मिनटों में टॉयलेट सीट को बिल्कुल नए सा चमका सकते हैं।

Easy Tips to Clean Toilet Seat - टॉयलेट सीट साफ करने के आसान उपाय

बेकिंग सोडा और सिरका

बेकिंग सोडा और सिरका टॉयलेट सीट साफ करने का सबसे प्रभावी तरीका है। बेकिंग सोडा हल्के अपघर्षक के रूप में काम करता है, जबकि सफेद सिरका में एसिडिक गुण होते हैं जो दाग-धब्बों को काटने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा अच्छी मात्रा में छिड़क दें। अब इसके ऊपर सफेद सिरका स्प्रे करें या धीरे-धीरे डालें। जब झाग बनना शुरू हो जाए तो इस मिश्रण को 15 से 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। अगर दाग बहुत पुराने हैं, तो इसे कुछ घंटों या रात भर के लिए भी छोड़ सकते हैं। इसके बाद एक टॉयलेट ब्रश या स्क्रब से अच्छी तरह रगड़कर साफ करें। इससे टॉयलेट सीट पर लगे जिद्दी दाग साफ हो जाएंगे।

नींबू का रस और नमक

नींबू का रस भीएसिडिक होता है, और नमक स्क्रबिंग में मदद करता है। यह पीले और पानी के दाग हटाने में असरदार है। इसके इस्तेमाल के लिए सीधे टॉयलेट सीट पर नींबू का रस निचोड़ें। इसके ऊपर थोड़ा-सा नमक छिड़कें। इस पेस्ट को लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर ब्रश या स्पॉन्ज से दागों को रगड़कर साफ करें। जब सीट साफ हो जाए तो इसे पानी से धो लें।

बोरेक्स और सिरका

बोरेक्स और सिरका की मदद से भी आप टॉयलेट सीट को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 कप बोरेक्स को टॉयलेट सीट पर छिड़कें। अब 1 कप सिरका बोरेक्स पर डालें। इसे 10-15 मिनट तक छोड़ दें। अब एक माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें। टॉयलेट सीट बिल्कुल नए से चमक जाएंगे। 

ये भी पढ़ें: 

Sadhguru Motivational Quotes in Hindi: कामयाबी के शिखर तक पहुंचाएगी सद्गुरु की ये 10 बातें, आज ही जीवन में कर लें लागू

शरद पूर्णिमा पर देसी तरीके से बनाएं गुड़ वाली खीर, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रहे जाएंगे बच्चे बूढ़े सभी, नोट करें विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल