1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Sadhguru Motivational Quotes in Hindi: कामयाबी के शिखर तक पहुंचाएगी सद्गुरु की ये 10 बातें, आज ही जीवन में कर लें लागू

Sadhguru Motivational Quotes in Hindi: कामयाबी के शिखर तक पहुंचाएगी सद्गुरु की ये 10 बातें, आज ही जीवन में कर लें लागू

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 06, 2025 10:46 am IST,  Updated : Oct 06, 2025 10:46 am IST

Sadhguru Motivational Quotes in Hindi: जीवन में किसी को जल्दी सफलता मिल जाती है तो किसी को देर से। लेकिन मेहनत और लगन रखने वाले लोग कभी असफल नहीं होते। वहीं कई बार लगातार मिलती असफलताओं से लोग काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में सद्गुरु की ये बातें आपके बुरे वक्त में बहुत काम आ सकती है। यहां पढ़ें सद्गुरु के प्रेरक विचार।

Sadhguru Motivational Quotes in Hindi- India TV Hindi
सद्गुरु मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में Image Source : INSTAGRAM

Sadhguru Motivational Quotes in Hindi: सद्गुरु जग्गी' वासुदेव एक आध्यात्मिक गुरु, लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वो अपने विचारों और बातों के लिए जाने जाते हैं। उनकी बातें लोगों को आत्मविश्वास से भर देती है। सद्गुरु ईशा फाउंडेशन (Isha Foundation) के संस्थापक भी हैं, जो कोयंबटूर में स्थित है। ईशा फाउंडेशन योग कार्यक्रम, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में काम करने के लिए जाना जाता है। सद्गुरु के विचार ने करोड़ों के जीवन को बदल दिया है। ऐसे में अगर लगातार मिल रही असफलताओं से परेशान हैं तो सद्गुरु जग्गी' वासुदेव की ये बातें आपको सही रास्ता दिखाने और सफलता की राहें आसान बनाने में मदद करेगी।

Sadhguru Motivational Inspirational Quotes in Hindi

1. जीवन सबसे बड़ा शिक्षक होता है। अपने बीते हुए कर्मों और घटनाओं से सीख लें और आगे उस गलती को कभी ना दोहराएं। तभी आप जीवन में सफल बन पाएंगे।

2. जीवन बहुत छोटा है इसलिए छोड़ देना या हार मान लेना विकल्प नहीं होना चाहिए। आपको हमेशा कामयाबी के बारे में सोचना चाहिए।

3. असफल होने का रिस्क उठाकर ही सफल हुआ जा सकता है। इसलिए कोशिश करते रहें, तभी सफलता मिलेगी।

4. डर सिर्फ इसलिए है क्योंकि आप जीवन के साथ नहीं जी रहे हैं, आप अपने दिमाग में जी रहे हैं।

5. जब तक आप यह सोचते है कि आप जैसे है, उसके लिए कोई दूसरा जिम्मेदार है, तब तक आप वैसे नहीं बन पाएंगे जैसा आप बनना चाहते हैं।

6. खुद को कुछ ऐसा बनाएं कि आप किसी के समाधान का हिस्सा हो ना कि किसी की समस्या का हिस्सा।

7. यदि आप सोचते हैं कि आप बड़े हैं, तो आप छोटे हो जाते हैं। यदि आप जानते हैं कि आप कुछ भी नहीं हैं, तो आप असीमित हो जाते हैं। यही इंसान होने की खूबसूरती है।

8. प्रेम जरूरत नहीं बल्कि एक चाह है। जब आप प्रेम करते हैं, तब आप स्थिर हो जाते हैं फिर किसी और चीज की जरूरत नहीं रह जाती।

9. यदि आप परिवर्तन का विरोध करते हैं, तो आप जीवन का विरोध करते हैं।

10. यदि आपकी सारी ऊर्जा एक दिशा में केंद्रित हैं, तो ज्ञान बहुत दूर नहीं है। आखिरकार, जो आप खोज रहे हैं वह पहले से ही आपके भीतर है।

ये भी पढ़ें: 

शरद पूर्णिंमा पर देसी तरीके से बनाएं गुड़ वाला खीर, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रहे जाएंगे बच्चे बूढ़े सभी, नोट करें विधि

मूंग दाल और पनीर का चीला बनेगा एकदम स्पॉन्जी और टेस्टी, बैटर बनाते समय बस कर लें ये छोटा सा काम, नोट करें आसान टिप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल