1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दूध पीने से कफ बनता है? फेफड़ों को मजबूत करने के लिए बदल दें इसे पीने का तरीका

दूध पीने से कफ बनता है? फेफड़ों को मजबूत करने के लिए बदल दें इसे पीने का तरीका

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 12, 2023 02:54 pm IST,  Updated : Mar 12, 2023 02:54 pm IST

मजबूत फेफड़ों के लिए दूध: कुछ लोगों को दूध पीने से कफ की समस्या हो जाती है। ऐसे में दूध पीने के तरीके में बदलाव करके आप इस समस्या से बच सकते हैं।

Milk for stronger lungs- India TV Hindi
Milk for stronger lungs Image Source : FREEPIK

मजबूत फेफड़ों के लिए दूध: क्या आप उन लोगों में हैं जो कि कफ के डर से दूध पीने से बचते हैं। तो, आपको अपने दूध पीने के तरीके में बदलाव करना चाहिए। जी हां, दूध में अगर आप कुछ चीजों को मिला कर पिएं तो ये आपके शरीर में कफ और बलगम को बनने से रोकेगा। इतना ही नहीं, ये कफ और बलगम को तोड़ने में भी मदद करेगा जिससे आप खांसी-जुकाम की समस्या से बचे रहेंगे। इसके अलावा ये इम्यूनिटी बूस्ट करने और फेफड़ों को मजबूत करने में मददगार है। तो, आइए जानते हैं मजबूत फेफड़ों के लिए दूध पीने का सही तरीका (Milk for stronger lungs in hindi)

मजबूत फेफड़ों के लिए दूध पीने का सही तरीका-How to drink milk for stronger lungs in hindi

1. दूध में मिला कर पिएं मुलेठी

दूध में मुलेठी मिला कर पीने से कफ तोड़ने और बलगम से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। दरअसल, मुलेठी एंटीइंफ्लेमेटरी होने के साथ इम्यूनिटी बूस्टर भी है। ये जहां सांस नलियों की सूजन को कम करता है वहीं फेफड़ों को मजबूत करने में भी मददगार है। तो, मजबूत फेफड़ों के लिए मुलेठी वाला दूध पिएं। 

mulethi
Image Source : FREEPIKmulethi

लिवर साफ करने के लिए पिएं ककड़ी का जूस, जानें बनाने की विधि और पीने के फायदे

2. लौंग और हल्दी वाला दूध पिएं

दूध में कच्ची हल्दी और लौंक पका लें। अब इस दूध को पूरी से पका लें और फिर इस दूध को पिएं। ये दूध बलगम तोड़ने के साथ फेफड़ों को मजबूती देने में मददगार है। साथ ही ये उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें ब्रोंकाइटिस और अस्थमा की समस्या रहती है।

बेजान बालों को पोषण देगा अंडा, जानें इस्तेमाल के 3 तरीके और फायदे

3. दूध में मिला कर पिएं अश्वगंधा

दूध में अश्वगंधा मिला कर पीने से ये दिमाग को शांत करने के साथ फेफड़ों को मजबूत करने में मदद करता है। ये आपकी सांस नलियों को शांत करता है और इंफेक्शन में कमी लाता है। साथ ही ये इम्यूनिटी बूस्टर भी है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको अपने दूध पीने के तरीके में बदलाव करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल