1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 4 महीने में 25 किलो वजन कैसे घटा सकते हैं, फिटनेस कोच ने बताया सीक्रेट, बस करने होंगे ये चार काम

4 महीने में 25 किलो वजन कैसे घटा सकते हैं, फिटनेस कोच ने बताया सीक्रेट, बस करने होंगे ये चार काम

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 16, 2025 06:30 am IST,  Updated : Apr 16, 2025 06:30 am IST

25 Kg Weight Loss In 4 Month: वजन घटाने का मतलब है सही खाना, सही समय और साथ में थोड़ी एक्सरसाइज। इन तीनों चीजों को अपनाकर आसानी से मोटापा कम किया जा सकता है। फिटनेस कोच ने सोशल मीडिया पर 4 महीने में 25 किलो वजन घटाने का सीक्रेट शेयर किया है।

वजन घटाने का आसान उपाय - India TV Hindi
वजन घटाने का आसान उपाय Image Source : FREEPIK

आजकल हर कोई मोटापे से परेशान है। बढ़ते वजन पर लगाम लगाना चाहते हैं तो सही डाइट, राइट टाइम और कुछ एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। सबसे पहले अपने शरीर की जरूरत और टाइप को समझें। आपको क्या, कितना और कब खाना चाहिए। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फिटनेस कोच कई तरह के टिप्स शेयर करते रहते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक महिला ने 4 महीने में 25 किलो वजन घटाने का दावा किया है। जानिए आपको इसके लिए क्या करना होगा?

4 महीने में 25 किलो वजन कैसे घटाएं?

इंटरमिटेंट फास्टिंग है असरदार- फिटनेस कोच अमाका की मानें तो उन्होंने अपना वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा लिया। जिसमें उन्होंने अलग अलग विंडो को रखा। जैसे कुछ दिनों उन्होंने केवल 8 घंटे ही खाने के टाइम को रखा। जिसमें वो दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक ही खाना खाती थीं। फिर उन्होंने इसमें 18:6 और 23:1 फास्टिंग को शामिल किया। फास्टिंग के दौरान शरीर ऊर्जा के लिए जमा फैट को जलाने लगता है। इसके साथ ही बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए सुबह गर्म नींबू पानी पीकर दिन की शुरुआत की। सूजन को कम करने के लिए ग्रीन टी और डिटॉक्स स्मूदी पीकर और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद की। इससे वजन घटाने पर तेजी से असर हुआ।

सप्ताह के गोल सेट करें- वजन घटाने के लिए लंबे नहीं बल्कि छोटे-छोटे गोल सेट करें। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि वजन घटाने के लिए आपको साप्ताहिक गोल सेट करने चाहिए। जैसे आपको प्रतिदिन 3 लीटर पानी पीना है। पूरे सप्ताह चीनी का सेवन नहीं करना है। रोजाना 30 मिनट व्यायाम करना और हर रोज कम से कम 10,000 कदम चलना है। छोटे गोल को आसानी से पूरा किया जा सकता है जिससे आपको आगे बढ़ने के लिए पॉजिटिविटी मिलती है।

10 हजार कदम पूरे करें- वजन घटाने के लिए डाइट के साथ वर्कआउट भी जरूरी है। आपको सिर्फ कार्डियो ही नहीं ताकत बढ़ाने वाली ट्रेनिंग जैसे वजन उठाना, स्क्वाट, पुश-अप और बॉडीवेट एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। वेट ट्रेनिंग करने से फैट तेजी से जलता है और शरीर शेप में आने लगता है। इससे अलावा प्रतिदिन कम से कम 10,000 कदम चलना भी जरूरी है। जिससे आप अतिरिक्त कैलोरी को बर्न कर पाएं। 

हाई प्रोटीन डाइट लें- वजन घटाने के लिए प्रोटीन से भरपूर भोजन खाएं। उच्च प्रोटीन वाला भोजन फैट बर्न करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए हाई कार्बोहाइड्रेट वाले फूड की बजाय आपको डाइट में अंडे, चिकन, मछली, बीन्स, ग्रीक दही, टोफू, प्रोटीन शेक और एवोकाडो और नट्स जैसी हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे लंबे समय तक पेट फुल रहता है। मेटाबॉलिज्म तेज होता है और तेजी से फैट बर्न होता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल