1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पिघल जाएगी शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी, डाइट में शामिल करें ये 4 दमदार नेचुरल चीजें

पिघल जाएगी शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी, डाइट में शामिल करें ये 4 दमदार नेचुरल चीजें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 04, 2024 06:30 am IST,  Updated : Oct 04, 2024 06:30 am IST

अगर आप भी अपने शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े-बहुत बदलाव करने की जरूरत है। आइए आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

बैली फैट से कैसे पाएं छुटकारा?- India TV Hindi
बैली फैट से कैसे पाएं छुटकारा? Image Source : PEXELS

मोटापे की वजह से न केवल आपकी फिगर खराब होती है बल्कि सेहत भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर समय रहते बढ़ते हुए वजन पर काबू नहीं पाया गया, तो आप गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी नेचुरल चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी की छुट्टी कर सकते हैं। इसके अलावा इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है।

  1. त्रिफला- आयुर्वेद के मुताबिक त्रिफला एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी ज्यादा आसान बना सकती है। सही मात्रा में त्रिफला के चूर्ण का सेवन करके आप बैली फैट से छुटकारा पा सकते हैं।

  2. अदरक- अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं तो आपको अदरक को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। अदरक में पाए जाने वाले तत्व कैलोरी बर्न कर पेट के आसपास जमा जिद्दी चर्बी को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आप चाय, सूप या फिर सब्जी में थोड़ी सी अदरक डालकर कंज्यूम कर सकते हैं।

  3. हल्दी- दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल की जाने वाली हल्दी वेट लॉस में भी काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। हल्दी आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर फैट बर्न करने में मददगार साबित हो सकती है। अगर आप चाहें तो हल्दी वाले दूध को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

  4. चिया सीड्स- चिया सीड्स को पानी में या फिर दही में मिलाकर कंज्यूम करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करेगा जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच जाएंगे। चिया सीड्स में पाए जाने वाले तत्व आपके मेटाबॉलिज्म को इम्प्रूव करने में असरदार साबित हो सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल