1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. किन चीजों में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन? अंडे से भी ज्यादा ताकतवर साबित होंगी खाने की ये चीजें

किन चीजों में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन? अंडे से भी ज्यादा ताकतवर साबित होंगी खाने की ये चीजें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 28, 2024 04:04 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 04:04 pm IST

क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन की कमी की वजह से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है? आइए खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं जिनके अंदर प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

प्रोटीन रिच फूड आइटम्स- India TV Hindi
प्रोटीन रिच फूड आइटम्स Image Source : FREEPIK

शरीर को दमदार बनाए रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है। अगर आपकी बॉडी में प्रोटीन की कमी पैदा हो जाए, तो आपके शरीर में ऊर्जा कम होने लगेगी और आपको हर समय थकान महसूस होने लग जाएगी। इसके अलावा प्रोटीन की कमी आपके इम्यून सिस्टम को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। अगर आपको भी यही लगता है कि सिर्फ अंडा, चिकन और मछली जैसे नॉन वेज फूड आइटम्स का सेवन करके ही आप प्रोटीन की कमी को पैदा होने से रोक सकते हैं तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए।

दाल को डेली डाइट में करें शामिल

अगर आप रेगुलरली दाल का सेवन करना शुरू कर देंगे, तो आपके शरीर को अच्छी खासी प्रोटीन की मात्रा मिलने लगेगी। एक कप दाल से लगभग 18 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिल सकती है। दाल के अलावा बीन्स, राजमा और लोबिया में भी प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप अंडे को अपनी डाइट में शामिल नहीं कर सकते तो कोई बात नहीं क्योंकि प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए इन चीजों को भी खाया जा सकता है।

फायदेमंद साबित होंगे काबुली चने

क्या आप जानते हैं कि काबुली चने में भी प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है? 160 ग्राम पके हुए काबुली चने में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है। अगर आप चाहें तो क्विनोआ को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। एक कप क्विनोआ का मतलब लगभग 8 ग्राम प्रोटीन है।

कंज्यूम कर सकते हैं ग्रीक योगर्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 170 ग्राम ग्रीक योगर्ट में 15 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। अगर आप रेगुलरली ग्रीक योगर्ट कंज्यूम करते हैं, तो आपकी बॉडी में प्रोटीन की कमी पैदा नहीं होगी। इसके अलावा अगर आप चाहें तो पनीर खाकर भी शरीर में पैदा हुई प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। एक कप यानी 220 ग्राम पनीर में लगभग 28 ग्राम प्रोटीन होता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल