1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. करी पत्ता का जूस पीने से कम होता है वजन, जानिए कैसे निकालें रस और किस समय पीना है फायदेमंद

करी पत्ता का जूस पीने से कम होता है वजन, जानिए कैसे निकालें रस और किस समय पीना है फायदेमंद

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 24, 2024 12:48 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 12:48 pm IST

Curry Leaves Juice For Weight Loss: करी पत्ता का जूस पीने से मोटापा कम होता है। करी पत्ता फॉलिक एसिड और कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

करी पत्ता का जूस- India TV Hindi
करी पत्ता का जूस Image Source : FREEPIK

खाने में जिस तरह से हरा धनिया स्वाद और रंग दोनों को बढ़ा देता है। ठीक उसी तरह करी पत्ता भी खाने के स्वाद को बढ़ाता है। साउथ इंडियन खाने में सबसे ज्यादा करी पत्ता का इस्तेमाल किया जाता है। पोहा और उपमा में करी पत्ता अलग ही खुशबू और स्वाद ले आता है। भारतीय घरों में सदियों से करी पत्ता का इस्तेमाल किया जाता रहा है। करी पत्ता में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जिससे शरीर को फायदा मिलता है। रोजाना करी पत्ते के जूस पीने से मोटापा कम किया जा सकता है। जानिए वजन घटाने के लिए कैसे बनाएं करी पत्ता का जूस?

करी पत्ता में  विटामिन बी2, विटामिन बी 1 और विटामिन ए जैसे कई विटामिन और आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। करी पत्ता एंटीडायबिटिक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। ये सारे पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में मदद करता है करी पत्ता का जूस

रोजाना खाली पेट करी पत्ता का जूस पीने से शरीर में जमा चर्बी कम होने लगती है। करी पत्ता में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल वजन घटाने में मदद करते हैं। करी का जूस इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण संक्रमण को दूर रखने में मदद करते हैं। आयरन और फॉलिक एसिड से भरपूर करी पत्ता का जूस शरीर में खून की कमी को दूर करता है। एनीमिया के मरीज को करी पत्ता का जूस जरूर पीना चाहिए। करी पत्ता जूस पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और खराब विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में भी करी पत्ता का जूस मदद करता है। इससे गैस एसिडिटी और कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। करी पत्ता का जूस बालों और त्वचा के स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

कैसे बनाएं करी पत्ता का जूस?

इसके लिए आपको करीब 1 कटोरी करी पत्ता चाहिए। पत्तों को अच्छी तरह से धो लें और गैस पर 2 गिलास पानी को उबलने के लिए रख दें। जब तेज आंच पर पानी में उबाल आने लगे तो करी पत्ते डाल दें। अब इसे उबालें और जब पानी आधा रह जाए तो छलनी से छान लें। इसमें 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिक्स कर लें। आप चाहें तो सिर्फ करी पत्ता को पीसकर जूस निकाल लें और इसमें काला नमक और नींबू डालकर पी लें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल