1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर पर वैक्स कैसे बनाया जाता है? जानें सबसे आसान तरीका जो लंबे समय से काम आता रहा है

घर पर वैक्स कैसे बनाया जाता है? जानें सबसे आसान तरीका जो लंबे समय से काम आता रहा है

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 13, 2023 11:29 am IST,  Updated : Aug 13, 2023 11:29 am IST

होममेड वैक्स बनाने का तरीका: घर पर वैक्स बनाने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं, इस काम को करने में कौन सा तरीका है सबसे बेस्ट।

home_made_sugar_wax- India TV Hindi
home_made_sugar_wax Image Source : SOCIAL

होममेड वैक्स बनाने का तरीका: कई बार कैमिकल्स वैक्स जिन्हें हम हेयर रिमूवल के लिए इस्तेमाल करते हैं वो फायदे से ज्यादा नुकसान कर सकता है। इसकी वजह से हाथों पर दाने निकल सकते हैं या फिर पैचेस हो सकते हैं। साथ ही कुछ लोगों तो इससे एलर्जी भी होती है। ऐसे में आप होममेड वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जो न नुकसानदेह होगा और न ही जिन्हें लगाने से आपको एलर्जी होगी। इसके अलावा होमेमेड वैक्स करने के कई और फायदे भी हैं। तो, पहले जानते हैं इसे बनाने का तरीका। 

घर पर वैक्स कैसे बनाया जाता है-How do you make natural hair wax in hindi

घर पर वैक्स बनाने के लिए आपको चाहिए 

-1 कप सफेद चीनी
-1/8 कप नींबू का रस या सेब का सिरका
-1/8 कप गर्म पानी
इसके बाद गैस पर एक मध्यम आकार का बर्तन रखें और बर्तन में सभी सामग्री डालें।  तेज आंच पर इसे उबालें, जलने से बचाने के लिए इसे बार-बार हिलाते रहें। एक बार जब मिश्रण उबलने लगे, तो आंच को मध्यम कर दें और बार-बार हिलाते रहें। जब ये सुनहरा भूरा हो जाए तो बर्तन को आंच से उतार लें। ये चीनी जैसा गाढ़ा होना चाहिए जो कि स्किन पर चिपके नहीं। अब इसे
एक कटोरे में निकाल लें और पेस्ट को 30 मिनट तक ठंडा होने दें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा कॉफी पाउडर भी मिला सकते हैं।

waxing
Image Source : SOCIALwaxing

रायसीना हिल्स से लेकर इंडिया गेट तक, 15 अगस्त पर दिल्ली में इन जगहों की शाम होती है केसरिया

होममेड वैक्स के फायदे-Natural hair wax benefits

होममेड वैक्स के कई फायदे हैं। जैसे कि सबसे पहले ये एक्सफोलिएटिंग और हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर, जो आमतौर पर वैक्सिंग या शेविंग के बाद नहीं मिलते हैं। साथ ही दूसरे वैक्स की तुलना में कम दर्दनाक है और अधिक कोमल हो सकता है। इस वैक्स में पानी में घुलनशील होता है, जिससे इसे साफ करना आसान हो जाता है। इससे पतले और धीमी गति से बाल उग सकते हैं।

बालों की कई समस्याओं का इलाज हो सकता है मछली का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

तो, इन तमाम कारणों से आपको ये वैक्स इस्तेमाल करना चाहिए। वैक्स के बाद आप पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए कॉफी और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सतके हैं। ये बेहतर ढंग से काम करेंगे।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल