1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. नौतपा के प्रकोप से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, 9 दिन रहने वाले हैं बेहद कठिन

नौतपा के प्रकोप से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, 9 दिन रहने वाले हैं बेहद कठिन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 22, 2025 04:15 pm IST,  Updated : May 22, 2025 04:16 pm IST

25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। अगर आप भी आने वाली भीषण गर्मी में अपनी तबीयत को खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।

नौतपा- India TV Hindi
नौतपा Image Source : FREEPIK

नौतपा 25 मई से शुरू होकर 3 जून तक चलेगा। इन 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। ऐसे में अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आपको इन नौ दिनों में घर पर रहने की कोशिश करनी चाहिए। क्या आप भी गर्मी के भयंकर प्रकोप से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें फॉलो कर आप भीषण गर्मी के साइड इफेक्ट्स से बच सकते हैं।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

गर्मियों में हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह देते हैं। अगर आपने नौतपा के दौरान इस टिप को फॉलो नहीं किया, तो आपको पछताना पड़ सकता है। भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीने की कोशिश करें। अगर आप इन दिनों में ट्रैवल करने वाले हैं, तो आपको अपने पास पानी की बॉटल जरूर रखनी चाहिए। 

हेल्दी होना चाहिए खान-पान

आपको अपने डाइट प्लान में मौसमी फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। नौतपा के दौरान आपको अपने खान-पान में ऐसी चीजों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करने की कोशिश करनी चाहिए जिनके अंदर पानी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती हो। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर, अनानास और खीरे का सेवन किया जा सकता है।

डाइट में शामिल करें हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए नारियल के पानी का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा सत्तू का शरबत पीकर भी आप अपनी बॉडी को अंदर से ठंडक पहुंचा सकते हैं। लस्सी, नींबू पानी, छाछ और बेल का शरबत, इस तरह की हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स को अपने डाइट प्लान में शामिल करने की वजह से आप भीषण गर्मी में भी तबीयत खराब होने के खतरे को कम कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल