1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने बढ़ाया लू का खतरा, बचने के लिए धूप में निकलने से पहले खाएं ये चीजें

गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने बढ़ाया लू का खतरा, बचने के लिए धूप में निकलने से पहले खाएं ये चीजें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 30, 2025 04:06 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 04:28 pm IST

क्या आप भी गर्मियों में लू का शिकर बनने से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है।

लू लगने से कैसे बचें?- India TV Hindi
लू लगने से कैसे बचें? Image Source : FREEPIK

गर्मियों के मौसम में चलने वाली गर्म हवा आपके शरीर और आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। लू से बचने के लिए आपको अपने डाइट प्लान पर खास ध्यान देना चाहिए। आपको अपने खान-पान में कुछ ऐसी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए जो आपकी बॉडी को अंदर से ठंडा रखने में कारगर साबित हो सकती हैं। आइए ऐसी ही कुछ खाने-पीने की चीजों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कर सकते हैं तरबूज का सेवन

गर्मियों में तरबूज जैसे फल का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फल में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है जिसकी वजह से आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। तरबूज खाने से आप लू लगने के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

जरूर पिएं छाछ

गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले चाय या फिर कॉफी जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप लू की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको धूप में निकलने से पहले छाछ जरूर पीनी चाहिए। छाछ में मौजूद तत्व न केवल आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में बल्कि आपके शरीर को ठंडा रखने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगा खीरा

खीरे में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपको लू से बचा सकते हैं। गर्मियों में आपको खीरे को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। लू के साथ-साथ डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करने के लिए भी खीरे का सेवन किया जा सकता है।

कंज्यूम करें आम पन्ना

गर्मियों में अक्सर आम पन्ना खाने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम पन्ना की तासीर ठंडी होती है। तपती हुई धूप में निकलने से पहले आम पन्ने का सेवन जरूर करें। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप भुने हुए जीरे और नमक के साथ इसे मिक्स कर कंज्यूम कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।