1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मुफ्त में मिलता है ये फल का पत्ता, खाते ही कंट्रोल हो सकती है यूरिक एसिड की समस्या

मुफ्त में मिलता है ये फल का पत्ता, खाते ही कंट्रोल हो सकती है यूरिक एसिड की समस्या

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 13, 2023 01:35 pm IST,  Updated : Mar 13, 2023 01:35 pm IST

Guava leaf in uric acid: कई बार हमारे आस-पास ही ऐसी चीजें होती हैं जो कि हमारी बीमारियों का इलाज बन सकती हैं। ऐसे में यूरिक एसिड के इस देसी इलाज के बारे में जानते हैं।

Guava leaf in uric acid - India TV Hindi
Guava leaf in uric acid Image Source : FREEPIK

Guava leaf in uric acid: यूरिक एसिड और गाउट की समस्या, जिन लोगों को भी होती है, ये रह-रह कर परेशान करती है। इसका पूरी तरह  से तो कोई इलाज नहीं है लेकिन, इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में यूरिक एसिड को कंट्रोल करना होगा और इस काम में कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। जैसे कि एक उपाय है अमरूद के पत्ते। जी हां, अमरूद के पत्ते का सेवन न सिर्फ यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, बल्कि गाउट के दर्द को भी कम करने में मददगार है। कैसे, जानते हैं।

क्या अमरूद के पत्ते यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं-Guava leaf in uric acid control in hindi

अमरूद के पत्ते का सेवन यूरिक एसिड को कम करने में मददगार है। दरअसल, ये शरीर में हाइपरयूरिसीमिया की स्थिति में कमी लाता है। ये असल में यूरिक एसिड को जमा नहीं होने देता और इसका अर्क इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही अमरूद के पत्ते के एंटीऑक्सीडेंट शरीर में प्यूरिन मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं जिससे यूरिक एसिड की समस्या कंट्रोल में रहती है।

guava leaf in uric acid control
Image Source : FREEPIKguava leaf in uric acid control

ऑमलेट या उबला हुआ अंडा, नाश्ते में किसे खाना है ज्यादा हेल्दी ऑप्शन?

यूरिक एसिड में अमरूद के पत्ते के फायदे-Guava leaf benefits in uric acid

यूरिक एसिड में अमरूद के पत्ते का एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी काफी काम का है। ये गाउट कंट्रोल करने के साथ दर्द में कमी लाता है और इस तरह ये यूरिक एसिड में जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।

बढ़ते Covid और H3N2 Virus के बीच क्यों जरूरी है बार-बार हाथ धोना? जानें और अपनाएं बचाव के ये टिप्स

यूरिक एसिड में अमरूद के पत्ते का सेवन कैसे करें-How to consume guava leaf in uric acid

यूरिक एसिड में अमरूद के पत्ते का आप दो प्रकार से सेवन कर सकते हैं। पहले तो आप इसे उबाल कर इसका पानी पी सकते हैं। दूसरा, आप इसका काढ़ा पी सकते हैं। इस तरह ये दोनों ही तरीका यूरिक एसिड की समस्या में फायदेमंद है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल