1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कच्चा नारियल छिलने में होती है मुश्किल तो आज़माए ये उपाय, बिना मेहनत के आसानी से निकल जाएंगे

कच्चा नारियल छिलने में होती है मुश्किल तो आज़माए ये उपाय, बिना मेहनत के आसानी से निकल जाएंगे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 17, 2025 10:27 pm IST,  Updated : Mar 17, 2025 10:27 pm IST

अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि नारियल को छीलना बेहद मुश्किल काम है। उसे छीलते समय कई लोगों के हाथों में चोट लग जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है

नारियल छिलने में होती है मुश्किल तो आज़माए ये उपाय- India TV Hindi
नारियल छिलने में होती है मुश्किल तो आज़माए ये उपाय Image Source : SOCIAL

नारियल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम पाए जाते हैं इसलिए एक्सपर्ट नारियल का पानी पीने की सलाह हर किसी को देते हैं। वहीं, खाने की बात करें तो नारियल की चटनी हो फिर मिठाई इसकी हर रेसिपी का स्वाद लाजवाब लगता है। लेकिन जब बात इसे छिलने की होती है तो लोगों की हालत खराब हो जाती है। सूखे नारियल को छीलना तो आसान होता है लेकिन पानी वाले नारियल को तोड़ना बहुत मुश्किल काम है। अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि नारियल को छीलना बेहद मुश्किल काम है। उसे छीलते समय कई लोगों के हाथों में चोट लग जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको चुटकियों में नारियल को तोड़ने या छीलने का आसान तरीका बता रहे हैं।

नारियल को छिलने के लिए इन उपाय को आज़माएं: 

  • हथौड़े का इस्तेमाल करें: नारियल तोड़ना से पहले इसकी ऊपरी जटाओं को हटा लें, इससे नारियल आसानी से फूटता है। इसके बाद कोई ऐसी भारी चीज लें जिसके ऊपर मारकर नारियल को तोड़ा जा सके। नारियल को हमेशा बीच के हिस्से पर मारना चाहिए, इससे उसके दो टुकड़े हो जाते हैं। एक बार जब यह खुल जाए, तो आप आसानी से बटर नाइफ या चम्मच से नारियल का गूदा निकाल सकते हैं। 

  • स्क्रूड्राइवर से तोड़े: एक स्क्रूड्राइवर लें और जिस जगह नारियल की तीन आंख बनी होती है, उसी के ऊपर एक लाइन रहती है इस लाइन को ध्यान से देखें और इसी से नारियल को तोड़ने की कोशिश करें। इससे नारियल दो भागों में टूट जाता है और अंदर की गिरी आसानी से बाहर भी निकल जाती है।

  • ​फ्रीज करें: एक नारियल लें और नारियल को प्लास्टिक के पैकेट में रखें। नारियल को 5-6 घंटे या रात भर के लिए फ्रिज में रख दें। इसे बाहर निकालें और प्लास्टिक हटा दें, इसे आधे घंटे के लिए आराम दें। अब हथौड़े से नारियल को तोड़ें और छिलका भी आसानी से निकल जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल