1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मक्खन के बचे हुए पानी को फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, हो जाएंगे घर के कई काम

मक्खन के बचे हुए पानी को फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, हो जाएंगे घर के कई काम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 24, 2026 07:18 pm IST,  Updated : May 24, 2026 07:18 pm IST

मक्खन निकालने के बाद बचा हुआ पानी फेंकने की बजाय कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। बस आपको इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए?

मक्खन के पानी के उपयोग- India TV Hindi
मक्खन के पानी के उपयोग Image Source : YOUTUBE - @SUMAN KI DIVINE KITCHEN AMRIT

घर में मक्खन निकालने के बाद जो पानी बच जाता है, उसे अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पानी कई घरेलू और किचन के कामों में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। मक्खन का बचा हुआ पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर पौधों की देखभाल तक में किया जा सकता है। अगर आप भी इसे अब तक फेंकते आए हैं, तो आज से इसकी खास उपयोगिता जरूर जान लें।

मक्खन के बचे हुए पानी का ऐसे करें इस्तेमाल:

  • पनीर बनाएं: मक्खन के बचे हुए पानी को उबालकर उसमें थोड़ा नींबू का रस या सिरका मिलाएं। पानी और छेना अलग हो जाएंगे। इसे सूती कपड़े में छानकर आप घर का बना ताजा और मुलायम पनीर तैयार कर सकते हैं।

  • आटा गूंथने में करें इस्तेमाल: रोटी, पूरी या पराठे के आटे को सादे पानी की जगह इस पानी से गूंधें। मक्खन के पानी से आटा गूंथने पर रोटियां ज्यादा मुलायम बनती हैं।

  • स्किन और हेयर के लिए फायदेमंद: मक्खन के बचे हुए पानी का इस्तेमाल आप स्किन के लिए भी कर सकते हैं। यह पानी नेचुरल क्लींजर का काम करता है। त्वचा के दाग-धब्बे कम करने के लिए इसे चेहरे पर लगाएं। बालों को धोने के बाद इस पानी से कंडीशन करने से बालों में चमक और मजबूती आती है।

  • दाल और सब्जी में डालें: यह पानी हल्का खट्टा और क्रीमी होता है। आप इसका इस्तेमाल बेसन की कढ़ी बनाने, सूप में खट्टापन और स्वाद जोड़ने, या पास्ता सॉस में पानी की जगह कर सकते हैं।

  • चावल पकाने में करें इस्तेमाल: सादे पानी की जगह इसका इस्तेमाल करने से चावल ज्यादा स्वादिष्ट बन सकते हैं।

  • पौधों के लिए फायदेमंद: मक्खन के बचे हुए पानी का इस्तेमाल आप पौधों के लिए भी कर सकते हैं। इसका पानी पौधों में डालने से उन्हें पोषण मिलता है।  इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व प्राकृतिक उर्वरक का काम करता है। ।

इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा ताजा पानी का ही इस्तेमाल करें।

  • अगर पानी में खट्टापन या बदबू आ जाए तो उसे उपयोग न करें।

  • ज्यादा समय तक बाहर रखने से यह खराब हो सकता है, इसलिए फ्रिज में स्टोर करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल