1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Lucky Zodiac Sign: इन राशि की लड़कियों से विवाह करते ही खुल जाती है पतियों की सोई हुई किस्मत, चमक उठता है भाग्य

Lucky Zodiac Sign: इन राशि की लड़कियों से विवाह करते ही खुल जाती है पतियों की सोई हुई किस्मत, चमक उठता है भाग्य

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 08, 2022 06:45 pm IST,  Updated : Oct 08, 2022 06:45 pm IST

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशि की महिलाओं को बहुत भाग्यशाली माना जाता है। इनके भाग्य से पति और ससुराल वालोंं का भाग्य चमकता है।

Lucky Zodiac Sign- India TV Hindi
Lucky Zodiac Sign Image Source : INDIA TV

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि की लड़कियां बहुत भाग्यशाली और किस्मत की धनी होती हैं। मान्यता है कि शादी के बाद अपने ससुराल वालों की रूठी किस्मत बदल देती हैं। इनके सौभाग्य  किस्मत से उनके पति का भाग्य सूर्य की भांति चमकता है। इन लड़कियों को घर की लक्ष्मी माना जाता है। इस राशि की लड़कियों का भाग्य इतना तेज होता है कि इसका फायदा घर के सारे सदस्यों को मिलता है। आइए जानते हैं कि किस राशि की लड़कियां अपने पति के लिए लकी साबित होती हैं।

Mesh Rashi
Image Source : INDIA TVMesh Rashi

मेष राशि

मेष राशि की लड़कियां बहुत ऊर्जावान होती है। मंगल का प्रभाव होने के कारण इन राशि की लड़कियां बहुत साहसी होती हैं। माना जाता है कि घर में इनके कदम पड़ते ही शुभ कार्य होने शुरू हो जाते हैं। खराब समय में इस राशि की लड़कियां एक सच्चे मित्र की तरह साथ निभाती हैं। अपने स्वभाव से यह सबकी लाडली बन जाती हैं।

VRUSH RASHI
Image Source : INDIA TVVRUSH RASHI

वृष राशि

वृषभ राशि की लड़कियां अपने जुनूनी व्यवहार के कारण से जग जीत लेती हैं।  इस राशि की लड़कियां जिससे भी शादी करती हैं उस व्यक्ति को तेजी से सफलता मिलती है। इस राशि की लड़कियां अपने पति के लिए भी बहुत भाग्यशाली साबित होती हैं।

Shani Shubh Sanket: इन लोगों पर शनिदेव बरसाते हैं हमेशा अपनी कृपा, पैसों और खुशियों से भर देते हैं इन राशियों का जीवन

KANYA RASHI
Image Source : INDIA TVKANYA RASHI

कन्या राशि

कन्या राशि की लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए बेहद लकी होती हैं। ये हर काम सोच-समझकर और अच्छे से करती हैं। इनकी वजह से इनके पति अपने करियर और नौकरी में तरक्की करने लगते हैं। यह अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं और उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाती हैं। साथ ही ये पति और ससुराल वालों को बहुत प्‍यार करती हैं।

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन अपनाएं ये 5 टोटके, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशी

MAKAR RASHI
Image Source : INDIA TVMAKAR RASHI

मकर राशि

मकर राशि की लड़कियां मुश्किल से मुश्किल हालात में अपना सब्र बनाएं रखती हैं। इस राशि की महिलाएं अपने करियर में तो तरक्की करती ही हैं, अपने पति की सफलता में भी अहम भूमिका निभाती हैं। यह एक अच्छी सलाहकार साबित होती हैं। ये जीवन में कभी हार नहीं मानती हैं। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

Karwa Chauth 2022 Saree Color: करवा चौथ पर केवल रेड कलर की क्यों, इन रंगों की साड़ी भी करें ट्राई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल