1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भोलेनाथ के प्रिय भोग, महाशिवरात्रि पर जरूर बनाएं भगवान शिव के ये पंसदीदा भोजन, प्रसाद के रूप में चढ़ाएं

भोलेनाथ के प्रिय भोग, महाशिवरात्रि पर जरूर बनाएं भगवान शिव के ये पंसदीदा भोजन, प्रसाद के रूप में चढ़ाएं

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 21, 2025 03:04 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 03:04 pm IST

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के पसंदीदा भोजन बनाकर भोग लगाएं। इससे शिव शंकर की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहेगी। जानिए महाशिवरात्रि पर प्रसाद में क्या क्या चढ़ाया जाता है।

महाशिवरात्रि पर चढ़ाएं ये प्रसाद- India TV Hindi
महाशिवरात्रि पर चढ़ाएं ये प्रसाद Image Source : INDIA TV

महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन लोग शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा उपासना करते हैं। शिवलिंग पर दूध, गंगाजल और उनकी पसंदीदा चीजें चढ़ाते हैं। भगवान भोलेनाथ को कई चीजें अति प्रिय हैं। शिवरात्रि पर प्रसाद के रूप में इन चीजों को बनाकर भगवान शिव को अर्पित करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर आप महाशिवरात्रि वाले दिन भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो इन चीजों का भोग जरूर लगाएं और प्रसाद के रूप में बांटें।

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के पसंदीदा भोग

  • फल- महाशिवरात्रि की पूजा करते वक्त थाली में भगवान शिव को प्रिय फल जरूर रखें। आप बेर, सेब, बेल, नाशपाती, अनार और संतरे को प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं। इन जीचों को अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

  • हलवा- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हलवा बना सकते हैं। आप चाहें सूजा या फिर गाजर का हलवा बनाकर चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से महादेव की आप पर असीम कृपा बरसेगी।

  • खीर- भगवान शिर को सफेद चीजें सबसे ज्यादा प्रिय हैं। आप चावल और दूध की खीर भगवान शिव का भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भोलेबाबा को दूध, चावल, चीनी, मखाना और सूखे मेवों से बनी खीर का भोग लगाएं।

  • मालपुआ- माना जाता है कि भगवान शिव को मालपुआ भी बहुत पसंद है। आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए उनको इस दिन मालपुआ का भोग लगा सकते हैं।

  • बर्फी- गौ दूध से बनी सफेद बर्फी भी भगवान शिव का प्रिय भोग है। आप महाशिवरात्रि वाले दिन बर्फी बनाकर जरूर चढ़ाएं। मिठाईयों में बर्फी महादेव का प्रिय भोग है इससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

  • दही और घी- अगर कुछ नहीं है तो दही और घी से भी भगवान शिव को भोग लगाया जा सकता है। इससे जीवन की हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर दही और घी का प्रयोग करते हैं। ऐसी मान्यता है कि दही और घी का भोग लगाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल