1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पैकेट वाले दूध से घर पर बना लें देसी घी, मिक्सर में ग्राइंड कर मिनटों में बनाएं, नोट करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

पैकेट वाले दूध से घर पर बना लें देसी घी, मिक्सर में ग्राइंड कर मिनटों में बनाएं, नोट करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 21, 2026 11:58 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 12:02 am IST

देसी घी घर पर बनाना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ी सी धैर्य और सही तरीका चाहिए। यहाँ हम पैकेट वाले दूध का इस्तेमाल करके देसी घी बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।

Desi Ghee - India TV Hindi
Desi Ghee Image Source : YOUTUBE - @NAUSHKITCHENROUTINE

बाजार में मिलने वाले घी में कई बार मिलावट होता है जो सेहत के लिए हानिकार हो सकता है। लेकिन घर पर बनाया गया घी न सिर्फ तरोताजा होता है, बल्कि उसका स्वाद भी बेहतरीन होता है। यह न सिर्फ रोटी, पराठा और सब्जियों में स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप घर पर शुद्ध और देसी स्वाद वाला घी बनाना चाहते हैं, तो आप इसे पैकेट वाले दूध से ही तैयार कर सकते हैं। मिक्सर की मदद से घर अपर ही आप ताज़ा और स्वादिष्ट घीतैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं?

घर पर घी बनाने का तरीका:

  • स्टेप 1: सबसे पहले घर पर रोजाना पैकेट वाला दूध उबालें और ठंडा होने पर फ्रिज में रख दें। रोज़ाना दूध उबालते और ठंडा करते रहने से ऊपर मलाई जमती जाएगी। इस तरह करीब एक हफ्ते में पर्याप्त मलाई जमा हो जाएगी।

  • स्टेप 2: एक हफ्ते में जमा हुई मलाई को सभी दूध से निकालकर एक बर्तन या जार में इकट्ठा करें। ध्यान रखें कि सिर्फ मलाई ही इस्तेमाल करनी है, दूध नहीं।

  • स्टेप 3: मिक्सर जार में मलाई डालें और कुछ बर्फ के टुकड़े भी डालें। अब इसे 10–15 मिनट तक अच्छी तरह पीसें। इस प्रक्रिया से मलाई से धीरे धीरे तेल अलग होने लगेगा।

  • स्टेप 4: जब मलाई में से तेल अलग हो जाए, तो यह मिश्रण निकाल लें और कड़ाही में डालें। गैस मध्यम आंच पर ऑन करें और मलाई को धीरेधीरे पकाएं।

  • स्टेप 5: मलाई को तब तक पकाएं जब तक कि तेल पूरी तरह से बाहर आ जाए और पानी पूरी तरह उड़ जाए। इस दौरान ध्यान रखें कि मलाई जलने न पाए।पकने के बाद तेल को छानकर साफ जार में डालें।

घी बनाते समय गैस धीमी रखें, ताकि घी का स्वाद और खुशबू बनी रहे। सही तरीके से पकाने पर घी का रंग हल्का सुनहरा और खुशबूदार होता है।

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल