1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. खाली पेट गर्म पानी में इस चीज को मिलाकर पी जाएं, वेट लॉस के लिए जादुई साबित होगी ये नेचुरल ड्रिंक

खाली पेट गर्म पानी में इस चीज को मिलाकर पी जाएं, वेट लॉस के लिए जादुई साबित होगी ये नेचुरल ड्रिंक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 09, 2025 07:00 am IST,  Updated : Feb 09, 2025 07:00 am IST

क्या आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने दिन की शुरुआत औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक से करनी चाहिए।

वेट लॉस ड्रिंक- India TV Hindi
वेट लॉस ड्रिंक Image Source : FREEPIK

दादी-नानी के जमाने से शहद को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। क्या आप जानते हैं कि शहद को सही तरीके से अपने डाइट प्लान में शामिल कर आप अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं? अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट इस तरह से शहद का सेवन करना शुरू कर देते हैं, तो आप कुछ ही हफ्तों के अंदर अपना वजन घटा पाएंगे।

कैसे बनाएं नेचुरल ड्रिंक?

सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालकर इसे गर्म या फिर गुनगुना कर लीजिए। अब इस पानी में थोड़ा सा शहद और नींबू का रस डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको शहद के इस पानी को गुनगुना ही कंज्यूम करना चाहिए। आपको महीने भर हर रोज खाली पेट इस नेचुरल ड्रिंक का सेवन करके देखना चाहिए।

बूस्ट करे मेटाबॉलिज्म

इस नेचुरल ड्रिंक में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक वजन घटाने के लिए ये ड्रिंक जादुई साबित हो सकती है। वेट लॉस के अलावा इस ड्रिंक को कंज्यूम करके आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। 

सेहत के लिए फायदेमंद

वजन घटाने के साथ-साथ ये ड्रिंक आपकी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में भी कारगर साबित हो सकती है। अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको रेगुलरली गर्म पानी के साथ शहद का सेवन करना चाहिए। इतना ही नहीं इस ड्रिंक को पीकर आप अपनी गट हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं यानी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल