1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Mother's day 2022: कब है मदर्स डे, जानिए Date, History, Significance और Importance

Mother's day 2022: कब है मदर्स डे, जानिए Date, History, Significance और Importance

 Published : May 06, 2022 04:07 pm IST,  Updated : May 06, 2022 05:31 pm IST

Mothers Day 2022: मदर्स डे हर मां और हर बच्चे के लिए खास होता है, इस दिन लोग मां के निस्वार्थ योगदान के लिए उनका धन्यवाद देते हैं।

Mother's day 2022- India TV Hindi
Mother's day 2022 Image Source : PIXABAY

Highlights

  • मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।
  • भारत में इस साल 8 मई को मदर्स डे है।

Mothers Day 2022: मां और बच्चे का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है जो हर रिश्ते से ऊपर है। क्योंकि एक मां अपने बच्चे से जितना प्यार कर सकती है उतना कोई नहीं कर सकता है। एक माँ के अपने बच्चों के प्रति असीम प्रेम, समर्पण दिखाती है और बच्चे के जन्म के समय से ही, माँ यह सुनिश्चित करती है कि बच्चे हर समय अपने आस-पास सुरक्षित महसूस करें और उनका व्यक्तित्व गढ़ने में भी मां मदद करती है, जिससे वो जीवन में सभी बाधाओं से लड़ सकें। मदर्स डे सभी माताओं के योगदान को पहचानने के लिए मनाया जाता है।

कब है मदर्स डे? Mothers Day 2022 Date

मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। भारत में इस साल 8 मई को मदर्स डे है।

मदर्स डे का इतिहास और महत्व Mothers Day's History, Significance and Importance

भारतीय संस्कृति ने हमेशा मां के लिए एक विशेष स्थान रहा है, मदर्स डे मनाने का विचार पहली बार 1900 की शुरुआत में आया था। 1908 में अमेरिका में अन्ना जार्विस नाम की एक महिला ने सबसे पहले अपनी माँ की याद में मदर्स डे मनाने का फैसला किया, जिनका तीन साल पहले निधन हो गया था। कुछ ही वर्षों के भीतर, अमेरिका के कई हिस्सों ने इस दिन को मनाना शुरू कर दिया। 1914 में, अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इसे राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया।

मदर्स डे पर क्या करें?

इस दिन लोग अपनी माँ को खुश करने के लिए उन्हें उपहारों से सरप्राइज देते हैं। उनके साथ डिनर डेट पर जाते हैं या उनके लिए घर पर कुछ खाना बनाते हैं। लोग अपनी मां के लिए केक बनाते हैं, ग्रीटिंग कार्ड बनाते हैं और उन्हें खुश करने की कोशिश करते हैं।

इसे भी पढ़ें-

Mother's Day 2022: मां भी थकती है... नई मां कई बार हो जाती है पोस्टपार्टम डिप्रेशन का शिकार, जानिए लक्षण और बचाव

Mother's Day 2022: पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को ऐसे रखना चाहिए अपना ख्याल

Mother's Day 2022: मिलिए Zomato की इस सिंगल मदर से, जिसकी कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग

Mother's day 2022: अगर आपकी मां को है डायबिटीज, मदर्स डे पर बनाएं ये शुगर फ्री रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल