1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. नवरात्रि में पूरे 9 दिन क्या खाना चाहिए, इस डाइट से शरीर को मिलती रहेगी एनर्जी, मोटापा भी होगा तेजी से कम

नवरात्रि में पूरे 9 दिन क्या खाना चाहिए, इस डाइट से शरीर को मिलती रहेगी एनर्जी, मोटापा भी होगा तेजी से कम

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 19, 2026 07:41 am IST,  Updated : Mar 19, 2026 07:41 am IST

Navratri 9 Days Diet Plan: नवरात्रि में पूरे 9 दिन क्या खाना चाहिए, इसे लेकर लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं। हम आपको 9 दिन के लिए अलग-अलग डाइट प्लान बता रहे हैं जिससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और वजन भी कम होगा।

नवरात्रि में 9 दिन क्या खाएं- India TV Hindi
नवरात्रि में 9 दिन क्या खाएं Image Source : FREEPIK

नवरात्रि में बहुत सारे लोग पूरे 9 दिन का उपवास करते हैं। इस व्रत का मतलब बॉडी को डिटॉक्स करना है, लेकिन कई बार लोग व्रत के चक्कर में तेल मसालेदार और बहुत ज्यादा मीठा खाने लगते हैं। जिससे न तो आपका शरीर सात्विक और हल्का रहता है और उल्टा पेट में गैस, एसिडिटी, जलन की समस्या परेशान करने लगती है। कई बार नवरात्रि के नौ दिनों के उपवास में वजन कम होने की बजाय बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करके व्रत रखना चाहते हैं तो हम आपको पूरे 9 दिन के लिए खास डाइट प्लान बता रहे हैं। ये डाइट प्लान डाइटिशियन के द्वारा तैयार किया गया है, जिसे आप नवरात्रि व्रत में फॉलो कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर डाइटिशियन अल्का फुटेला ने बताया कि आप नवरात्रि के 9 दिनों में अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। इससे न सिर्फ शरीर स्वस्थ होगा बल्कि आपका वजन भी कम होने लगेगा। आइये जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक आपको दिनभर क्या खाना होगा।

नवरात्रि व्रत में क्या खाएं?

नवरात्रि का पहला दिन

  • सुबह उठकर नींबू पानी पीएं

  • नाश्ते में तरबूज और बादाम खाएं

  • लंच में कुट्टू की रोटी, लौकी की सब्जी और दही खाएं

  • शाम को नारियल पानी पीएं

  • रात में लौकी का सूप पीएं

नवरात्रि का दूसरा दिन

  • सुबह जीरा पानी पीएं

  • नाश्ते में समा के चावल का उपमा और दही खाएं

  • लंच में सिंघाड़ा की रोटी, कद्दी की सब्जी और छाछ पीएं

  • शाम को खरबूजा खाएं 

  • रात में दही और खीरा

नवरात्रि का तीसरा दिन

  • सुबह नींबू चिया सीड्स पानी पीएं

  • नाश्ते में पपीता और अखरोट खाएं

  • दोपहर में समा के चावल की खिचड़ी और पुदीने का रायता खाएं

  • शाम को छाछ या लस्सी पीएं

  • रात में कद्दू का सूप पीएं

नवरात्रि का चौथे दिन

  • सुबह किशमिश और उसका पानी पीएं

  • नाश्ते में मिक्स फ्रूट और चिया सीड्स पानी

  • लंच में कुट्टू की रोची या चीला, लौकी की सब्जी और दही खाएं

  • शाम को नारियल पानी पीएं

  • रात में खीरा पुदीना का सूप 

नवरात्रि का पांचवें दिन

  • सुबह जीरा पानी पीएं

  • नाश्ते में केला और पीनट बटर खाएं

  • लंच में सिंघाड़ा रोटी, टिंडा और छाछ पीएं

  • शाम को मखाना खाएं

  • रात में दही में जीरा डालकर खाएं

नवरात्रि का छठा दिन

  • सुबह नींबू पानी पीएं

  • नाश्ते में सेब और भीगे बादाम खाएं

  • दोपहर में समा के चावल की खिचड़ी और लौकी का रायता खाएं

  • शाम को छाछ पीएं

  • रात में व्रत वाला हल्का सूप पीएं

नवरात्रि का सातवां दिन

  • सुबह पुदीना वाला डिटॉक्स वाटर पीएं

  • नाश्ते में शकरकंद और नट्ख खाएं

  • लंच में कुट्टू रोटी, कद्दू और दही खाएं

  • शाम को नारियल पानी पीएं

  • रात में हल्की कोई सब्जी और 1 सिंघाड़ा रोटी खाएं

नवरात्रि का आठवां दिन

  • सुबह जीरा पानी पीएं

  • नाश्ते में तरबूज और पपीता खाएं

  • लंच में सिंघाड़ा रोटी, लौकी की सब्जी और छाछ पीएं

  • शाम को बटर मिल्क लें

  • रात में दही और खीरा खाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल